• Home
  • News
  • Womens t20 challenge velocity captain deepti sharma is working hard on power hitting and her shots 5405381

पॉवर हिटिंग और अपने शॉट्स पर काफी मेहनत कर रही हैं वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस साल मिताली राज की जगह वेलोसिटी की कप्तानी करेंगी . मिताली और झूलन गोस्वामी को इस साल घरेलू टी20 टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है

Edited By : India.com Staff |May 21, 2022, 08:49 PM IST

Published On May 21, 2022, 08:49 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2022, 08:49 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने शनिवार को कहा कि वो सोमवार से शुरू हो रहे महिला टी20 चैलेंज में वेलोसिटी की कप्तानी के लिए तैयार हैं और उन्होंने पावर हिटिंग तथा अपने शॉट्स पर काफी मेहनत की है .

शर्मा इस साल मिताली राज (Mithali Raj) की जगह वेलोसिटी की कप्तानी करेंगी . मिताली और झूलन गोस्वामी को इस साल घरेलू टी20 टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मुझे कप्तानी पसंद है . मैने घरेलू स्तर पर कप्तानी की है और जब भी मौका मिलता है, मैं इसके लिये तैयार हूं .’’

यह पूछने पर कि महिला विश्व कप के बाद अपने खेल के किन पहलुओं पर उन्होंने मेहनत की है, उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पावर हिटिंग पर मेहनत की है . इसके साथ ही इनसाइड आउट शॉट्स पर भी काफी काम किया है .’’

शर्मा ने पारी की शुरूआत करने का भी संकेत दिया . उन्होंने कहा ,‘‘टीम की जरूरत के मुताबिक कहीं भी बल्लेबाजी के लिये तैयार हूं . उम्मीद है कि मैं पारी की शुरूआत करूंगी जो घरेलू क्रिकेट में करती आई हूं . शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी मुझे पसंद है क्योंकि इससे पारी बनाने का समय मिल जाता है और पावरप्ले के ओवर भी .’’

टूर्नामेंट का आगाज गत चैम्पियन ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवास के बीच सोमवार को मैच से होगा . इसके बाद मंगलवार को सुपरनोवास और वेलोसिटी का सामना होगा . वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स 26 मई को खेलेंगे और 28 मई को फाइनल होगा .

Editor's Pick