महिला टी20 विश्व कप: भारत को हार, साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंचा; वेस्टइंडीज की लगातार तीसरी जीत

महिला टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर कायम है।

Edited By : Ansh Kapoor |Jun 22, 2026, 06:11 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 06:11 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 06:11 PM IST

IND W vs SA W

IND W vs SA W

महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। कैरेबियाई टीम के अब 3 मुकाबलों के बाद 6 प्वाइंट्स हो गए हैं। हालांकि, ग्रुप बी में वेस्टइंडीज अभी भी दूसरे नंबर पर ही बरकरार है। बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को महज 98 रनों के स्कोर पर रोका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेली मैथ्यूज ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कैरेबियाई टीम ने 99 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड 2 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, स्कॉटलैंड चौथे, श्रीलंका पांचवें और आयरलैंड छठे नबंर पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के साथ ही श्रीलंका के 3 मुकाबलों के बाद 2 ही प्वाइंट हैं।

भारत को हार, फिर भी दूसरे स्थान पर कायम

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के 3 मुकाबलों में 6 प्वाइंट्स हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

वहीं, साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ मिली जीत का फायदा मिला है और टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब तीसरे नंबर पर आ गई है। साउथ अफ्रीका के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है। बांग्लादेश के भी 4 प्वाइंट हैं, लेकिन वह नेट रनरेट के मामले में साउथ अफ्रीका से पीछे है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और आयरलैंड की टीमें पहले ही अगले राउंड की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

Ansh Kapoor

Ansh Kapoor

अंश कपूर पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्हें बचपन से ही रेडियो सुनने और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का शौक रहा है। खबरों को सिर्फ स्टूडियो में बैठकर बताने के बजाय उन्हें ग्राउंड रिपोर्ट करना, लोगों से मिलना और घटनाओं को करीब से समझना ज्यादा पसंद है। अपने करियर में अंश ने राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर काम किया है। उन्होंने पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट के जरिए भी दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाई है। वर्तमान में वह क्रिकेट पत्रकारिता से जुड़े हैं और क्रिकेट की खबरों, खिलाड़ियों की कहानियों, मैच विश्लेषण और खेल जगत की बड़ी घटनाओं पर काम कर रहे हैं। अंश का मानना है कि अच्छी पत्रकारिता वही है जो आसान भाषा में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाए। यही वजह है कि वह अपने कंटेंट को सरल, दिलचस्प और दर्शकों के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश करते हैं।

Editor's Pick