This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
महिला टी-20 में 100 विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी गेंदबाज बनीं पेरी
ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ये रिकॉर्ड कायम किया।
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - November 25, 2018 1:30 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
पेरी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 में अपने विकेटों की संख्या 100 तक पहुंचा दी है। 28 साल की पेरी टी-20 में विकेटों का शतक पूरा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
With her lbw dismissal of Nat Sciver, @EllysePerry becomes just the second player in history to join the 100 T20I wicket club, behind Anisa Mohammed of the West Indies (113) – and you’d think there are plenty more to come from the Aussie gun! #WT20 #WIvAUS #WatchThis pic.twitter.com/lBb41LOAuP
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 25, 2018
102 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं पेरी ने ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हासिल कीं। एंटीगा के सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार विश्व चैंपियन बनने का रुतबा हासिल किया।
100 विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
एलिस पेरी को टी-20 विश्व कप खिताबी मुकाबले से पहले अपने विकेटों का शतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 3 ओवर की गेंदबाजी में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल कीं।
पेरी के टी-20 में 100वां शिकार इंग्लैंड की नताली शिवर बनीं जिन्हें उन्होंने एक रन के निजी योग पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। एलिस पेरी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में100 विकेट हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनीं।
महिला टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अनीसा मोहम्मद हैं टॉप पर
महिलाओं की टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट झटकने के मामले में वेस्टइंडीज की 30 साल की गेंदबाज अनीसा मोहम्मद टॉप पर हैं। अनीसा ने 99 टी-20 मैचों की 95 पारियों में 113 विकेट ले चुकी हैं।
अनीसा ने 5.50 की इकोनॉमी से ये विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 10 रन देकर 5 विकेट है। दूसरे नंबर पर एलिस पेरी हैं जिन्होंने 102 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। पेरी ने 5.90 की इकोनॉमी से ये विकेट लिए हैं। उनकी श्रेष्ठ गेंदबाजी 12 रन देकर 4 विकेट है।
इस लिस्ट में इंग्लैंड की डेनियल हेजल 85 टी-20 में 85 विकेट लेकर तीसरे और वेस्टइंडीज की सारा टेलर 93 टी-20 में 82 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान की निदा डार 88 मैचों में 82 विकेट के साथ 5वें नंबर पर हैं।
महिला वर्ल्ड टी-20 में सबसे अधिक विकेट पेरी के नाम
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी महिला वर्ल्ड टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड टी20 में अब तक कुल 32 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 36 विकेट दर्ज है जो सर्वाधिक है। टी-20 विश्व कप में उनकी श्रेष्ठ गेंदबाजी 12 रन देकर 3 विकेट है।
इस लिस्ट में इंग्लैंड की आन्या श्रोबसोले 33 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर जबकि दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल 22 मैचों में 30 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं।
मौजूदा वर्ल्ड कप में पेरी ने लिए 9 विकेट
पेरी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कुल 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किए। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इस दौरान 16 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 5.56 रही।
