• Home
  • News
  • Women’s World T20: Leigh Kasperek becomes fastest to 50 T20I wickets

T20 में न्‍यूजीलैंड की कास्‍पेरेक के नाम 'विकेटों' का सबसे तेज अर्धशतक

ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 33 रन से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 14, 2018, 01:42 PM IST

Published On Nov 14, 2018, 01:42 PM IST

Last UpdatedNov 14, 2018, 01:42 PM IST

New-Zealand-Women © Getty Images (file image)

वेस्‍टइंडीज में जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लेघ कास्‍पेरेक ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

कास्‍पेरेक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट झटकने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्‍होंने ये कीर्तिमान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

26 साल की कास्‍पेरेक ने इस मुकाबले में अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। कास्‍पेरेक ने ये उपलब्धि 29 पारियों में हासिल की। उन्‍होंने इस दौरान वेस्‍टइंडीज कही अनीसा मोहम्‍मद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्‍होंने 30 पारियों में 50 विकेट लिए थे।

अनीसा ने 99 टी-20 मैचों में 113 विकेट अपने नाम किए हैं। महिला टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक विकेट झटकने के मामले में अनीसा टॉप पर हैं।

न्‍यूजीलैंड को नहीं दिला सकीं जीत

कास्‍पेरेक हालांकि अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्‍यूजीलैंड को 33 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हिली के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 17.3 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 48 रन का योगदान दिया।

Editor's Pick