ट्रेंट बोल्‍ट ने ली हैट्रिक, ऑस्‍ट्रेलिया 243/9 पर हुआ सीमित

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए उस्‍मान ख्‍वाजा ने सर्वाधिक 88 रनों का योगदान दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 29, 2019, 09:48 PM IST

Published On Jun 29, 2019, 09:48 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2019, 09:48 PM IST

Trent Boult @ Twitter

Trent Boult @ Twitter

लॉड्स मैदान पर खेले जा रहे विश्‍व कप 2019 के 37वें मुकाबले में ट्रेंट बोल्‍ट की हैट्रिक के चलते ऑस्‍ट्रेलियाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में 243/9 रन ही बना पाई। उस्‍मान ख्‍वाजा 88(125) और एलेक्‍स कैरी 71(72) ने अहम मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकालने में बड़ी भूमिका निभाई। ट्रेंट बोल्‍ट ने मैच में 4 और लोकी फर्ग्‍यूसन व जेम्‍स नीशम ने दो-दो विकेट निकाले।

पढ़ें:- द्रविड एक जुलाई से संभालेंगे NCA की जिम्‍मेदारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोल्‍ट ने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली। 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहले बोल्‍ट ने सेट बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा को बोल्‍ड कर दिया। जिसके बाद अगली गेंद पर नए बल्‍लेबाज मिशेल स्‍टार्क भी बोल्‍ड हो गए। पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने जेसन बेहरेनडोर्फ को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया।

ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। ये निर्णय टीम के लिए गलत साबित हुआ। महज 92 रन पर ही ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।पांचवें ओवर में ट्रेंट बोल्‍ट ने ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच 8(15) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। डेविड वार्नर भी 23 गेंद पर 16 रन बनाकर लोकी फर्ग्‍यूसन का शिकार बने। फर्ग्‍यूसन ने उन्‍हें टॉम लेथम के हाथों कैच आउट कराया।

पढ़ें: कोहली ने कहा- बड़े स्कोर के करीब हैं विजय शंकर

चौथे नंबर पर खेलने आए स्‍टीवन स्मिथ 5(8) भी कुछ खास नहीं कर पाए। वो 12वें ओवर में फर्ग्‍यूसन की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को कैच थमा बैठे। विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल महज एक रन बनाकर आउट हुए तो मार्कस स्‍टोइनिस 21(26) रन का योगदान ही दे पाए।

आधी टीम के 100 रन के भीतर पवेलियन लौटने के बाद उस्‍मान ख्‍ वाजा और विकेटकीपर बल्‍लेबाज एलेक्‍स कैरी 71(72) ने अहम मौके पर जिम्‍मेदारी उठाई। छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 197 रन की अहम साझेदारी बनी। इस दौरान दोनों बल्‍लेबाजों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर जब 199 रन था तो कैरी केन विलियमसन की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को कैच थमा बैठे।

Editor's Pick