महेंद्र सिंह धोनी की विराट से तुलना पर गेंदबाजी कोच भरन अरण ने दिया जवाब..

टीम इंडिया को गुरुवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरना है।

Edited By : Press Trust of India |Jun 26, 2019, 10:08 PM IST

Published On Jun 26, 2019, 10:08 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2019, 10:08 PM IST

virat kohli ms dhoni AFP

Virat Kohli with MS Dhoni @ AFP

महेंद्र सिंह धोनी की बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी की तुलना विराट कोहली से नहीं की जा सकती है जो अभी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

पढ़ें:- जर्सी विवाद में टीम मैनेजमेंट ने दी प्रतिक्रिया, कहा..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 28 रन बनाये जबकि कोहली ने 63 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा, लेकिन अरुण ने कहा कि धोनी के स्ट्राइक रेट की कोहली से तुलना नहीं की जानी चाहिए।

अरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘विराट कोहली सभी प्रारूपों में नंबर एक बल्लेबाज है इसलिए मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहा है किसी अन्य की तुलना उससे करना सही नहीं है।’’

पढ़ें: तेंदुलकर ने शमी की जगह भुवी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की

अरुण से पूछा गया कि क्या टीम प्रबंधन ने धोनी से उनकी धीमी बल्लेबाजी के बारे में बात की तो उन्होंने घुमा फिराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सभी बल्लेबाजों, सहयोगी स्टाफ, बल्लेबाजी कोच, मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। शास्त्री सभी कोच के साथ नियमित बात करते हैं। मैं आपको नहीं बता सकता कि हमारे बीच क्या बातचीत होती है लेकिन हां अगर मुझे आपके सवाल का जवाब देना है तो हमारे बीच सुधार के लिये लगातार बातचीत होती है।’’

पढ़ें:- भारत के खिलाफ मैच में वापसी करेगा इंग्‍लैंड का ये धाकड़ बल्‍लेबाज !

भारत ने मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन बनाये थे और अरुण को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे पहले तीन मैचों पर गौर करो तो हमने वास्तव में अच्छा स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के खिलाफ विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि यह परिस्थितियों को समझना और उनसे तालमेल बिठाने से जुड़ा मसला है।’’

Editor's Pick