- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup 2019, ENG vs AUS: ‘World Must Speak Up for Balochistan’, a banner flown over stadium during 2nd semi final
ENG vs AUS: फिर उड़ा बैनर के साथ प्लेन, अब 'बलूचिस्तान के लिए आवाज उठाने की मांग'
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
Published On Jul 11, 2019, 07:48 PM IST
Last UpdatedJul 11, 2019, 07:48 PM IST
इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में गुरुवार को एक बार फिर राजनीतिक संदेश फैलाने की घटना सामने आई। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक विमान निकला, जिस पर एक बैनर टंगा था और उस पर लिखा था ‘विश्व को बलूचिस्तान के लिए आवाज उठानी चाहिए।’
पढ़ें:- राशिद-वोक्स की शानदार गेंदबाजी से 223 पर सिमटा AUS, स्मिथ ने बनाए 85 रन
इससे पहले, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में से चार सिक्खों को इसलिए बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि वह राजनीतिक संदेश लीखी टी-शर्ट पहन कर आए थे।
आईसीसी ने इस विवाद के बारे में कहा था, “हमने पहली पारी के दौरान ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर कुछ लोगों को इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने टिकट नियमों का उल्लंघन कर राजनीतिक संदेश फैलाने की कोशिश की थी।”
पढ़ें:- ‘धोनी ने विश्व कप में दिखाया, उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है’
ऐसा पहली बार नहीं है कि इस विश्व कप में स्टेडियम के ऊपर से राजनीतिक संदेश का प्रचार करता हुआ हवाई जाहज निकला हो। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मै में भी बलूचिस्तान के पक्ष में नारा लिखा विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा था।
उसके बाद हेड़िग्ले में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भी ‘कश्मीर के लिए न्याय’ , ‘भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो’ जैसे नारे हवाई जहाज पर बैनर पर लिखे थे।
पढ़ें:- पाक मंत्री ने भारत की हार पर धोनी को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर चिंता जाहिर की थी और आईसीसी के महा निदेशक स्टीव एलवर्थी ने भारतीय बोर्ड से वादा किया था कि इस तरह की चीजों को रोकने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।