- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup 2019: hunger for run has not yet ended, says Hashim Amla
मेरी रनों की भूख अभी खत्म नहीं हुई है: हाशिम अमला
साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के साथ 30 मई को खेलना है।
Published On May 23, 2019, 04:31 PM IST
Last UpdatedMay 23, 2019, 04:31 PM IST
Hashim Amla (File Photo) © Getty Images
अपना तीसरे विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा है कि खेल से दूर रहकर बिताए समय ने उनकी रनों की भूख बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 से अधिक रन बनाने वाले अमला एक समय दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के आधार स्तंभ थे लेकिन खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह गंवा बैठे।
पढ़ें:- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली के टॉप-3 पसंदीदा गेंदबाजों में बुमराह भी शामिल
वह इस साल श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से बाहर रहे जिसमें उप कप्तान क्विंटन डिकाक के साथ एडन मार्करम ने पारी का आगाज किया। अमला इसके अलावा आईपीएल में भी नहीं खेले और उन्होंने कहा कि लंबे ब्रेक से उन्हें अपने खेल को धारदार बनाने में मदद मिली।
आईसीसी ने अमला के हवाले से कहा,‘‘चीजें उस तरह होती हैं जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होती और हाल में जिस तरह चीजें हुई मैंने उसकी उम्मीद नहीं की थी। लेकिन मेरा मानना है कि जब कुछ होता है तो इसमें कुछ अच्छा होता है। मैंने खेल से दूर समय बिताया और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं।’’
पढ़ें: इस वर्ल्ड कप में आखिरी बार दिखेगा इन महारथियों का खेल
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी भूख पहले से अधिक है और इसमें कोई शक नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला लेकिन टीम से दूर रहने के दौरान मेरी मजबूत वापसी की इच्छा मजबूत हुई।’’