- Home
- News
- World Cup 2019: James Neesham, Kane williamson guide New zealand to 7 wicket win against Afghanistan
अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक
173 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 33वें ओवर में ही बना लिया।
Published On Jun 09, 2019, 01:11 AM IST
Last UpdatedJun 09, 2019, 01:11 AM IST
James Neesham Kane williamson @ AFP
विश्व कप 2019 के 13वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान पर सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के दौरान जेम्स नीशम के पांच विकेट हॉल और लोकी फर्ग्यूसन के चार विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 172 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विश्व कप में ये न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले कीवी टीम श्रीलंका को 10 विकेट और बांग्लादेश को दो विकेट से हरा चुकी है।
पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कप्तान केन विलियमसन की 99 गेंद पर 79 रन की पारी और रॉस टेलर के 48 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 33वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के शून्य के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल 0(1) आउट हो गए। आफताब आलम ने उन्हें नजीबुल्लाह जादरान के हाथों कैच आउट कराया।
जिसके बार कॉलिन मुनरो 22(24) ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। आठवें ओवर में आफताब ने ही मुनरो का विकेट निकाला। मुनरो का कैच हामिद हसन ने पकड़ा। विलियमसन और रॉस टेलर 48 (52) के बीच 89 रनों की अहम साझेदारी बनी। दोनों ने मिलकर न्यूजीलैड के स्कोर को 130 रन तक पहुंचा। 26वें ओवर में आफताब ने ही इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने यार्कर बॉल डालकर टेेलर को बोल्ड कर दिया।
पढ़ें:- NZ vs AFG: सिर पर गेंद लगने से सुन हुआ राशिद का दिमाग, नहीं मिली फील्डिंग की इजाजत
जिसके बाद नए बल्लेबाज टॉम लेथम ने विलियमसन के साथ मिलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 43 रन की अजेय साझेदारी बनी। बांग्लादेश को तीना सफलताएं आफताब आलम ने दिलाई।