मलिंगा: यॉर्कर नहीं बल्कि सटीकता बनाती है बुमराह काे बड़ा खिलाड़ी

टीम इंडिया विश्‍व कप 2019 में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 05, 2019, 12:41 AM IST

Published On Jul 05, 2019, 12:41 AM IST

Last UpdatedJul 05, 2019, 12:41 AM IST

Jasprit Bumrah Lasith Malinga AFP

Jasprit Bumrah with Lasith Malinga @ AFP

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाती है न कि यॉर्कर।मलिंगा ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा है जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंट में अच्छा करने का दबाव नहीं होता।
मलिंगा ने कहा, “दबाव क्या है? दबाव का मतलब है कि आपके पास योग्यता नहीं है। अगर आपके पास योग्यता है तो आप दबाव में नहीं होंगे। यह योग्यता और सटीकता की बात है और अगर आप सटीक हैं, आप जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं तो कोई परेशानी नहीं है। वह बेहतरीन योग्यता वाले गेंदबाज हैं और जानते हैं कि वह एक ही गेंद को लगातार कर सकते हैं।”

पढ़ें:- आखिरी विश्‍व कप मैच खेलने के बाद क्रिस गेल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुमराह के साथ खेलने वाले मलिंगा ने कहा, “बात यह है कि हर कोई यॉर्कर फेंक सकता है, धीमी गेंदें फेंक सकता है, लैंथ गेंदें भी फेंक सकता है, लेकिन सटीकता लाना लक्ष्य होता है। आप कितनी बार एक ही जगह गेंद डाल सकते हो? इसके बाद खेल का विश्लेषण करने की बात आती है। स्थिति को संभालना काफी जरूरी है और इसके बाद रणनीति को लागू करना।”

मलिंगा ने कहा, “मैंने उन्हें 2013 में देखा था और उनके साथ समय बिताया था। वह सीखने के भूखे हैं और काफी जल्दी सीखते हैं। सीखने की भूख होना जरूरी है। बुमराह ने काफी कम समय में काफी कुछ सीखा है।”

पढ़ें:- पाक कप्‍तान सरफराज बोले-अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है

मलिंगा का मानना है कि भारत की मौजूदा टीम 2011 का इतिहास दोहरा सकती है। “मुझे लगता है कि यह टीम वो कर सकती है क्योंकि इसमें काबिलियत है। इस टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं और आप जानते ही हैं कि रोहित कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली की बड़ी पारी आना अभी बाकी है। वह इस विश्व कप का अपना पहला शतक सेमीफाइनल या फाइनल में बना सकते हैं। भारत के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं।”

पढ़ें: SL की चुनौती से पहले टीम इंडिया ने घूमा लीड्स शहर

मलिंगा को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को खेलना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “उन्होंने एक या दो साल और खेलना जारी रखना चाहिए और ऐसे खिलाड़ी तैयार करने चाहिए जो फिनिशर हों। वह अभी भी विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। उनकी जगह भरना मुश्किल होगा। युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखना चाहिए।”

Editor's Pick