जसप्रीत बुमराह ने बताया कामयाब गेंदबाज होने के पीछे का राज

बुमराह ने हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक को आउट कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती सफलताएं दिलाई।

Edited By : Press Trust of India |Jun 05, 2019, 11:14 PM IST

Published On Jun 05, 2019, 11:14 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2019, 11:14 PM IST

Jasprit Bumrah (File Photo) © Getty Images

Jasprit Bumrah © Getty Images

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि भारतीय गेंदबाज आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उस जगह गेंद डालने की कोशिश कर रहे थे जहां वे टेस्ट मैचों में डालते हैं।

पढ़ें:- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, रोहित-चहल चमके

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह ने इस मैच में भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला तथा क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा। उनके बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 227 रनों से आगे नहीं जाने दिया।

पढ़ें:- युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने रखा 228 रन का लक्ष्य

बुमराह ने पहली पारी खत्म होने के बाद कहा, “हम नई गेंद से मुश्किल लैंग्थ पर गेंदबाजी करना चाहते थे। जिस तरह टेस्ट मैच में करते हैं। शुरुआत में विकेट मिलना हमेशा से अच्छा होता है और हम इससे काफी खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “जब सीम मूवमेंट मिलता है तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। अच्छी जगह गेंदें डालें और बल्लेबाजों की गलती का इंतजार करें।”

Editor's Pick