• Home
  • News
  • World Cup 2019: Lasith Malinga, Nuwan Pradeep star in Sri Lanka’s 34 run win against Afghanistan

AFG vs SL: मलिंगा-नुवान प्रदीप की शानदार गेंदबाजी के चलते 34 रन से जीता श्रीलंका

नुवान प्रदीप ने मैच में चार और लसिथ मलिंगा ने तीन विकेट निकाले।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 04, 2019, 11:54 PM IST

Published On Jun 04, 2019, 11:54 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2019, 11:54 PM IST

Lasith Malinga AFP

Lasith Malinga @ AFP

कार्डिफ में खेले गए विश्‍व कप 2019 के 7वें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्‍तान पर 34 रन से जीत दर्ज की। जीत के नायक श्रीलंका के तेज गेंदबाज  नुवान प्रदीप (चार विकेट) और लसिथ मलिंगा (तीन विकेट) रहे, जिन्‍होंने 187 रन के छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई।

बारिश से प्रभावित मैच के दौरान श्रीलंका की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 201 रन पर ऑलआउट हो गई थी। डकवर्थ लुईस नियम के चलते अफगानिस्‍तान को जीत के लिए 41 ओवरों में 187 रनों का लक्ष्‍य दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

आसान लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान अफगानिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 57 रन के स्‍कोर पर अफगानिस्‍तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मोहम्‍मद शहजाद 7(12) और हजरतुल्‍लाह जजई 30(25) ने पारी की शुरुआत की। पांचवें ओवर में शहजाद को लसिथ मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। कप्‍तान दिमुथ करुणारत्‍ने ने उनका कैच पकड़ा। नए बल्‍लेबाज रहमत शाह महज दो रन बनाकर इसुरु उदाना की गेंद पर एंजेलो मैथ्‍यूज को कैच दे बैठे।

पढ़ें:- CWC 2019: वर्ल्‍ड कप टीम से चहल की होगी छुट्टी, जडेजा को मिलेंगे लगातार मौके !

दूसरे सलामी बल्‍लेबाज हजरतुल्‍लाह नौवें ओवर में नुवान प्रदीप की गेंद पर थिसारा परेरा को आसान कैच देकर आउट हुए। हशमतुल्‍लाह शाहिदी भी महज 3 रन बनाकर आउट हुए। नुवान प्रदीप ने उन्‍हें कुसल परेरा के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्‍मद नबी भी महज 11 रन बनाकर थिसारा परेरा की गेंद पर बोल्‍ड हो गए।

पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्व कप से बाहर

57 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद गुलबदीन नैब ने नजीबुल्‍लाह जादरान के साथ मिलकर अफगानिस्‍तान की पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। टीम का स्‍कोर जब 121 रन था तो नैब को नुवान प्रदीप ने अपना शिकार बनाया। वो एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए। नैब ने डीआरएस की मदद ली, लेकिन फैसला श्रीलंका के पक्ष में गया। जिसके बाद खेलने आए राशिद खान महज दो रन बनाकर प्रदीप की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। 34वें ओवर में अफगानिस्‍तान 152 रन पर ऑलआउट हो गया।

Editor's Pick