- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup 2019: Martin Guptill out on most single digit Scored in a World Cup by open
IND vs NZ: महज 1 रन पर आउट हुए गुप्टिल, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड
पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
Published On Jul 09, 2019, 06:27 PM IST
Last UpdatedJul 09, 2019, 06:27 PM IST
Martin Guptill with Jasprit Bumrah @ AFP
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो एक विश्व कप के दौरान सर्वाधिक बार 10 या इससे कम रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव ब्लॉग
इस फेहरिस्त में न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज नाथन एस्टल पहले स्थान पर हैं। वो विश्व कप 1999 में कुल छह बार 10 या इससे कम अंकों में रन बनाकर आउट हुए थे। नाथन एस्टल विश्व कप 1996 में पांच बार इसी तर्ज पर विफल हो चुके हैं। 2007 के विश्व कप में बांग्लादेश के ऑलराउंडर तमीम इकबाल भी सात बार इसी तर्ज पर 10 से कम रन बनाकर आउट हुए थे।
पढ़ें:- भारत ने पहली ही गेंद पर गंवाया रिव्यू, ट्ववीटर पर भुवी कुछ इस अंदाज में हुए ट्रोल
विश्व कप के इतिहास में साल 2015 में पहला दोहरा शतक जड़ने वाले मार्टिन गुप्टिल के लिए यह विश्व कप अच्छ नहीं रहा है। वो टीम के लिए खास योगदान नहीं दे पाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 73 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो इस विश्व कप में उनका सर्वाधिक स्कोर है।