BAN को झटका, प्रैक्टिस सेशन में सिर पर गेंद लगने से चोटिल हुआ ऑलराउंडर

बांग्‍लादेश को सोमवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैदान में उतरना है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 23, 2019, 10:10 PM IST

Published On Jun 23, 2019, 10:10 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 10:10 PM IST

Mehidy Hasan @ AFP

Mehidy Hasan (File Photo) @ AFP

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन को अभ्यास सत्र के दौरान रविवार को सिर पर चोट लग गई। ‘क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहदी के सिर पर गेंद लगी। (World Cup Points Table)

पढ़ें:- शानदार फॉर्म में चल रही न्‍यूजीलैंड को लेकर दिग्‍गज खिलाड़ी का बयान, कहा..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेहदी अभ्यास सत्र के दौरान एक साक्षात्कार दे रहे थे कि अचानक उनके सिर पर गेंद लगी। हालांकि, यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है चोट लगने के बाद मेहदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

पढ़ें:- हैट्रिक लेने के बाद शमी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बुमराह ने..

बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसाद्देक हुसैन चोटिल हो गए थे जबकि मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस संस्करण में बांग्लादेश ने केवल एक जीत दर्ज की है। उसने वेस्टइंडीज को मात दी थी।

Editor's Pick