ECB ने स्पिन गेंदबाजी कोच सकलेन मुश्‍ताक का अनुबंध बढ़ाया

मोइन अली और आदिल राशिद जैसे गेंदबाजों को निखारने में सकलेन मुश्‍ताक ने अहम भूमिका निभाई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 16, 2019, 06:52 PM IST

Published On Jul 16, 2019, 06:52 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2019, 06:52 PM IST

saqlain mushtaq with moeen ali AFP

Saqlain Mushtaq with Moeen Ali (File Photo) @ AFP

इंग्लैंड की विश्व चैंपियन बनी टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य रहे पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक का अनुबंध 55 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है और वह पूरी एशेज सीरीज के दौरान टीम से जुड़े रहेंगे।

सकलेन ने बताया कि वह स्पिन सलाहकार के रूप में इंग्लैंड की टीम के साथ काम करेंगे। विश्व कप फाइनल 50 ओवर और फिर सुपर ओवर में भी टाई रहने के बाद इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण न्यूजीलैंड को पछाड़कर खिताब जीता।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- न्‍यूजीलैंड के विश्‍व चैंपियन नहीं बन पाने पर विटोरी बोले..

सकलेन ने कहा, ‘‘रोमांचक फाइनल के बाद इंग्लैंड को जीतते हुए देखना शानदार रहा। इस जीत का श्रेय मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के शानदार मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के बीच शानदार रिश्तों को दिया जा सकता है।’’

पाकिस्तान की ओर से कुल 496 टेस्ट और वनडे विकेट चटकाने वाले 42 साल के सकलेन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कभी उन्हें पाकिस्तान टीम के सहायक स्टाफ में काम करने के लिए नहीं चुना। सकलेन ने कहा, ‘‘पाकिस्तान बोर्ड जब भी संपर्क करेगा मैं हमेशा पाकिस्तान टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उपलब्ध हूं।’’

पढ़ें:- श्रीलंका दौरे शाकिब अल हसन, लिटन दास को दिया गया आराम

पीसीबी ने 2015 विश्व कप से पहले ऑफ स्पिनर सईद अजमल के एक्शन में सुधार करने के इरादे से कुछ हफ्तों के लिए सकलेन की सेवाएं ली थी लेकिन उन्हें कभी लंबे समय के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। सकलेन ने कहा कि इंग्लैंड ने विश्व कप में सफलता के लिए पिछले कुछ वर्षों में कड़ी मेहनत की।

Editor's Pick