• Home
  • News
  • World Cup 2019: Steven Smith, Nathan Coulter-Nile guide Australia to 288 vs West Indies

विश्‍व कप: कूल्‍टर नाइल और स्मिथ के अर्धशतकों से ऑस्‍ट्रेलिया ने रखा 289 रन का लक्ष्‍य

ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्‍य दियाय है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 06, 2019, 06:56 PM IST

Published On Jun 06, 2019, 06:56 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2019, 06:56 PM IST

steven smith Nathan Coulter-Nil AFP

steven smith Nathan Coulter-Nil @ AFP

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे विश्‍व कप 2019 के 10वें मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया के मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज नेथन कूल्‍टर नाइल अपने शतक से आठ रन से चूक गए। वो 60 गेंद पर आठ चौकों और चार छक्‍कों की मदद से 92 रन बनाने के बाद आउट हुए। स्‍टीवन स्मिथ 73(103) ने भी मैच में टीम के लिए बड़ी पारी खेली। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 49 ओवर खेलने के बाद 288 रन पर ऑलआउट हो गई।

पढ़ें:- डीविलियर्स के वर्ल्‍ड कप में खेलने के प्रस्‍ताव पर CSA का करारा जवाब, कहा..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बेहद खराब शुरुआत के बावजूद भी स्मिथ और कूल्‍टर नाइल की पारियों की मदद से मैच में बड़ा स्‍कोर बनाने में कामयाब रही। विंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए काफी सही साबित हुआ। ऑस्‍ट्रेलिया ने महज 38 रन पर ही चार बल्‍लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। कप्‍तान एरोन फिंच महज छह रन बनाकर ओशाने थॉमस की गेंद पर शाई होप को कैच दे बैठे। दूसरे सलामी बल्‍लेबाज डेविड वार्नर महज तीन रन बनाकर आउट हुए। शेल्डन कोटरेल ने उन्‍हें शिमरोन हेटमेयर के हाथों कैच आउट कराया।

पढ़ें:- ‘यदि मुझे यह पता होता कि गलती कहां हुई है तो मैं हेड कोच होता’

उस्‍मान ख्‍वाजा ने 19 गेंद पर 13 रन बनाए तो ग्‍लेन मैक्‍सवेल अपना खाता तक नहीं खोल पाए। स्‍टीवन स्मिथ ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा। उन्‍होंने पहले मार्कस स्‍टोइनिस के साथ मिलकर 36 रन की छोटी साझेदारी बनाई। टीम के 79 रन के स्‍कोर पर स्‍टोइनिस कप्‍तान जेसन होल्‍डर ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया।

स्मिथ- नेथन कूल्टर नाइल ने संभाली पारी

79 रन पर आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद स्मिथ ने पहले विकेटकीपर बल्‍लेबाज एलेक्‍स कैरी 45(55) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए साथ मिलकर 68 रन जोड़े। 31वें ओवर में जब टीम का स्‍कोर 147 रन था तो एलेक्‍स कैरी आंद्रे रसेल की गेंद पर शाई होप के हाथों लपके गए। नए बल्‍लेबाज नेथन कूल्‍टर नाइल ने भी स्मिथ के साथ मिलकर अपनी जिम्‍मेदारी निभाई। कूल्‍टर नाइल ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। दोनों ने साथ मिलकर 102 रन की अहम साझेदारी बनाई और स्‍कोर को लेकर 249 पर पहुंचे। स्मिथ और कूल्‍टन नाइल ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया।

पढ़ें: रोहित ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, गांगुली को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचे

45वें ओवर में स्मिथ आउट हुए। छक्‍का लगाने का प्रयास कर रहे स्मिथ को बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़कर शेल्‍डन कोटरेल ने पवेलियन का रास्‍ता दिखाया। ओशाने थॉमस को उनका विकेट मिला। नए बल्‍लेबाज पैट कमिंस महज दो रन बनाकर आउट हुए। 49वें ओवर में शतक के बेहद करीब पहुंचने के बाद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कूल्‍टर नाइल बाउंड्री लाइन पर जेसन होल्‍डर को आसान कैच दे बैठे।

कार्लोस ब्रेथवेट ने तीन जबकि ओशाने थॉमस, शेल्‍डन कोटरेल आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट निकाले।

Editor's Pick