- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup 2019: Team India hang out in Leads city instead of practicing ahead of match against Sri Lanka
SL की चुनौती से पहले टीम इंडिया ने घूमा लीड्स शहर
भारत को लीग स्तर पर अपना आखिरी मुकाबला शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।
Published On Jul 04, 2019, 10:36 PM IST
Last UpdatedJul 04, 2019, 10:36 PM IST
Hardik Pandya with Virat Kohli and Rohit Sharma (File Photo) @ AFP
भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप-2019 में अपना अंतिम लीग मैच शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेलना है, लेकिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग को छोड़कर शहर को घूमने का लुत्फ उठाया। इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी और मयंक अग्रवाल, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह के साथ एक फोटो शेयर की और उसे कैप्शन दिया ‘ब्वॉएज डे आउट’।
पढ़ें:- ‘विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन को खराब नहीं कहा जा सकता’
इससे पहले धोनी के एक फोटो जिसमें उनके अंगूठे से खून निकल रहा है, काफी वायरल हो गई थी। इस फोटो के आने से बाद से धोनी को लेकर काफी चिंताएं जताई जा रही थीं, लेकिन धोनी की चोट ठीक हो गई है और उन्हें अब कोई खतरा नहीं है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे और पंत को विकेटकीपिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद चोट की अफवाहों को और हवा मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि धोनी सिर्फ बाथरूम जाने के लिए स्टेडियम छोड़कर गए थे। इस तरह के ब्रेक में नियम है कि खिलाड़ी आठ मिनट से पहले मैदान पर नहीं आ सकता।
पढ़ें: ‘कोहली रन मशीन लेकिन तेंदुलकर मेरे ऑल टाइम फेवरेट हैं’
टीम प्रबंधन में मौजूदा एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि धोनी को विकेटकीपिंग के दौरान चोट लगना नई बात नहीं है और इस तरह की चोटों से उन्हें अब परेशानी नहीं होती।