लक्ष्‍य बड़ा नहीं था, किसी एक बल्‍लेबाज को 80 रन बनाने चाहिए थे: गुलबदीन नैब

रोमांचक मुकाबले में भारत ने अफगानिस्‍तान पर 11 रन से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 23, 2019, 12:33 AM IST

Published On Jun 23, 2019, 12:33 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 12:33 AM IST

Gulbadin Naib getty image

Gulbadin Naib (File Photo) @ Getty Image

विश्‍व कप 2019 के 28वें मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्‍तान पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में मोहम्‍मद शमी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक ली, जिसकी मदद से 224/8 के जवाब में अफगानिस्‍तान 213 रन पर ऑलआउट हो गया। हार के बाद अफगानिस्‍तान के कप्‍तान गुलबदीन नैब ने माना कि बल्‍लेबाजी के दौरान फ्लॉप शॉ केे कारण यह मैच टीम के हाथ से निकल गया।

पढ़ें:- वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद नैब ने कहा, “हमने पहली पारी के दौरान शानदार क्रिकेट खेला। हमारे गेंदबाजों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। हमें पता था कि भारत के पास मजबूत बल्‍लेबाजी लाइनअप है। हमारे स्पिनर्स ने गेम प्‍लान के मुताबिक ही काम किया। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और रहमत शाह की गेंदबाजी अच्‍छी थी। सभी ने अच्‍छी गेंदबाजी की।”

पढ़ें:  सरफराज बोले- हम विश्व कप में पहली बार भारत से नहीं हारे

अफगानिस्‍तान के कप्‍तान ने कहा, “भारत द्वारा दिया गया लक्ष्‍य बड़ा नहीं था लेकिन हमारी टीम की तरफ से किसी एक बल्‍लेबाज को 80 रन बनाने चाहिए थे। हमारे बल्‍लेबाजों ने 30 रन के आसपास बनाए। ये रन मैच जीतने के लिए काफी नहीं हैं। हम टूर्नामेंट के पहले आधे हिस्‍से के दौरान बुरी तरह से हारे, लेकिन दूसरे हिस्‍से में हम अच्‍छा क्रिकेट खेल रहे  हैं। जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया है उससे मैं खुश हूं।”

गुलबदीन नैब ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की भी तारीफ की। उन्‍होंने कहा, “आखिरी के दो तीन ओवरों में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की।”

Editor's Pick