चहल टीवी पर नजर आए कप्‍तान कोहली, जमकर की मस्‍ती

विश्‍व कप 2019 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 04, 2019, 10:07 PM IST

Published On Jul 04, 2019, 10:07 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2019, 10:07 PM IST

virat kohli yuzvendra chahal AFP

Virat Kohli on Chahal TV @ AFP

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग चरण मैच से पहले टीम साथी युजवेंद्र चहल के ‘चहल टीवी’ पर पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ओपनर केएल राहुल और चहल के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने ट्वीट में कहा, “स्पेशल : युजी चहल और केएल राहुल ने एजबेस्टन में विजेता कप्तान कोहली के साथ चहल टीवी के अंतिम एपिसोड को खास बनाया।” इस दौरान चहल ने ‘चहल टीवी’ पर राहुल का इंटरव्यू लेने के साथ-साथ साथ कप्तान कोहली का मजाक भी बनाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है।

Editor's Pick