दोनों में से कोई भी टीम विश्‍व कप फाइनल नहीं हारी है: केन विलियमसन

विश्‍व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर भी टाई होने के बाद अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्‍लैंड को विजेता घोषित किया गया।

Edited By : Press Trust of India |Jul 16, 2019, 01:04 PM IST

Published On Jul 16, 2019, 01:04 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2019, 01:04 PM IST

Kane Williamson © AFP

Kane Williamson (File Photo) © AFP

पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड से सहानुभूति जताई है। निर्धारित समय और सुपर ओवर में स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की संख्या के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इसके बाद से क्रिकेट जगत ‘हास्यास्पद’ नियमों की समीक्षा की मांग कर रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- फखर जमान को मिला बड़ा ऑफर, इस टी20 लीग में खेलता नजर आएगा पाक बल्‍लेबाज

विलियमसन ने न्यूजटाक जेडबी से कहा ,‘‘आखिर में कोई भी फाइनल नहीं हारा लेकिन खिताब तो एक टीम को देना ही था।’’ हार को गरिमा के साथ स्वीकार करने के लिये हर तरफ विलियमसन और उनकी टीम की तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के नियमों का सभी को पहले से पता था।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विलियमसन ने इस नियम के बारे में पूछे जाने पर कहा था ,‘‘आप कभी सोच नहीं सकते कि ऐसे सवाल भी पूछे जायेंगे। मैने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसे सवाल का जवाब दूंगा। यह स्वीकार करना मुश्किल है क्योंकि दोनों टीमों ने इस पल के लिये काफी मेहनत की थी। दो प्रयासों के बाद भी विजेता का निर्धारण नहीं हो सका। इसके बाद जिस तरह से हुआ, कोई भी टीम ऐसा नहीं चाहेगी।’’

पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ मिली ‘अजीब’ हार के बाद खोखला महसूस कर रहे हैं कीवी कोच

एक सच्चे खिलाड़ी की तरह उन्होंने आईसीसी के इस नियम पर कोई सवाल उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ नियम है तो है और टूर्नामेंट की शुरूआत से है। किसी ने सोचा नहीं होगा कि इस तरह का मैच होगा। यह शानदार मैच था और सभी ने इसका मजा लिया।’’

Editor's Pick