विश्‍व कप विजेता टीम का फैसला करने के लिए सचिन ने सुझाया तरीका, बोले..

सुपर ओवर टाई होने के बाद विश्‍व कप फाइनल में अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विजता टीम को चुना गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 16, 2019, 09:17 PM IST

Published On Jul 16, 2019, 09:17 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2019, 09:17 PM IST

Sachin Tendulkar Ben Stokes AFP

Sachin Tendulkar with Ben Stokes @ AFP

मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को विश्व कप फाइनल जैसी स्थिति आने पर ‘बाउंड्री’ की संख्या के आधार पर विजेता का निर्धारण करने के बजाय एक दूसरा सुपर ओवर खेलने की वकालत की।

लार्ड्स में रविवार को खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच और सुपर ओवर दोनों टाई छूटे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- इंग्‍लैंड को विश्‍व चैंपियन बनाने पर बेन स्‍टोक्‍स को मिल सकती है ‘सर’ की उपाधि

तेंदुलकर ने 100 एमबी से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों टीमों की बाउंड्री पर विचार करने के बजाय एक अन्य सुपर ओवर से विजेता का फैसला होना चाहिए था। केवल विश्व कप फाइनल ही नहीं, प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है। जिस तरह से फुटबाल में जब टीमें अतिरिक्त समय में जाती है तो पूर्व का खेल कुछ मायने नहीं रखता।’’

तेंदुलकर से पूछा गया कि नाकआउट चरण में विश्व कप के प्रारूप में बदलाव की जरूरत है, उन्होंने कहा, ‘‘जो दो टीमें चोटी पर रहती हैं उनके लिये निश्चित तौर पर निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कुछ होना चाहिए।’’

पढ़ें:- सकलेन मुश्‍ताक को ECB ने विश्‍व कप जीतने के बाद दिया इनाम, अब…

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि सेमीफाइनल में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नंबर सात के बजाय नंबर पांच पर भेजा जाना चाहिए था। तेंदुलकर ने कहा, ‘‘निसंदेह, मैं धोनी को नंबर पांच पर भेजता। भारत तब जिस स्थिति में था तब वह पारी संवार सकते थे। हार्दिक छठे और कार्तिक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये आ सकते थे। ’’

Editor's Pick