- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup Final: Trent Boult will take dog for walk by beach to forget defeat in final
'हार के गम को भुलाने के लिए मैं बीच पर अपने कुत्ते के साथ घूमने जाऊंगा'
फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर टाई होने के बाद अधिक चौके लगाने के आधार पर इंग्लैंड विश्व विजेता बना।
Published On Jul 18, 2019, 08:28 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2019, 08:28 PM IST
trent boult (File Photo) @ AFP
बराबरी की टक्कर के बावजूद ‘चौकों छक्कों की गिनती’ के आधार पर विश्व कप से वंचित रह जाने का गम न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिये भुला पाना आसान नहीं है और सब अपने अपने तरीकों से इससे उबरने की कोशिश में हैं मसलन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने कुत्ते के साथ सागर किनारे टहलकर दिल हल्का करेंगे।
पढ़ें:- विंडीज दौरे के लिए भारतीय चयन समिति की बैठक टली, ये है वजह
विश्व कप में 17 विकेट लेने वाले बोल्ट इन सवालों के बीच स्वदेश लौटे हैं कि लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल हारने की पीड़ा से वह कैसे उबरेंगे। बोल्ट ने कहा ,‘‘ मैं चार महीने में पहली बार घर जाऊंगा। शायद अपने कुत्ते को लेकर समुद्र किनारे सैर को जाऊं और इसे भुलाने की कोशिश करूं। मुझे यकीन है कि वह मुझसे नाराज नहीं होगा।इस हार को इतनी जल्दी नहीं भूल सकेंगे। आने वाले काफी साल तक यह नासूर बनकर टीस देती रहेगी।’’
पढ़ें:- स्किन कैंसर से जूझ रहे इयान चैपल एशेज में कमेंट्री करने को तैयार
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों-छक्कों की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड हार गया। बोल्ट ने कहा कि वह 49वां ओवर नहीं भूल पा रहे हैं जिसमें उन्होंने जिम्मी नीशाम की गेंद पर बेन स्टोक्स का कैच लिया लेकिन पैर सीमारेखा से टकरा गया।
उन्होंने कहा ,‘‘मैं उसे भुला नहीं पा रहा हूं। हम अजीब हालात में वह मैच हारे।’’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि टीम छली गई , उन्होंने ना में जवाब दिया। अपने कप्तान केन विलियमसन की तरह गरिमा का परिचय देते हुए बोल्ट ने कहा ,‘‘ दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों में निराशा है। हमने सभी को निराश किया। हम सभी से माफी मांगते हैं।’’