- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Cup winning captain Eoin Morgan to play in Legends League Cricket
रिटायरमेंट के बाद मैदान पर फिर से वापसी करेंगे इयोन मोर्गन, इस टूर्नामेंट करेंगे शिरकत
मोर्गन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के साथ लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शिरकत करते नजर आएंगे।
Published On Jul 13, 2022, 03:06 PM IST
Last UpdatedJul 13, 2022, 03:06 PM IST
Legends League Cricket
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। मोर्गन लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरे सत्र में मैदान पर वापसी करेंगे। मोर्गन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के साथ लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शिरकत करते नजर आएंगे।
इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिताने वाले मॉर्गन ने एक विज्ञप्ति में कहा, “यह बहुत अच्छा लगता है और मैं लीजेंड्स का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मैं सीजन 2 में खेलने के लिए उत्सुक हूं।”
टूर्नामेंट के पहले सीज़न में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों को भारत, एशिया और शेष विश्व का प्रतिनिधित्व करने वाली तीन टीमों में बांटा किया गया था। पहले सीजन की सफलता के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दूसरे सीजन के साथ वापसी करेगा जिसमें इस बार 4 टीमें हैं।
Just Confirmed! @Eoin16 is on board for season 2 of #LegendsLeagueCricket!@llct20 #BossLogonKaGame #BossGame #EoinMorgan pic.twitter.com/AABgNiVD9Y
— Legends League Cricket (@llct20) July 13, 2022
गौरतलब है कि इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 126 वनडे और 72 T20I मैचों में कप्तानी करने के बाद 28 जून 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड टीम को 126 वनडे मैचों में से 76 में जीत जबकि 40 में हार का सामना करना पड़ा। उनकी गिनती इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
मोर्गन ने वैसे तो 2006 में आयरलैंड की ओर से डेब्यू किया लेकिन तीन साल बाद 2009 में इंग्लैंड की ओर से खेलने का फैसला किया। मोर्गन के नाम 248 वनडे में 7701 रन और 115 T2OI में 2458 रन दर्ज हैं। हालांकि टेस्ट में मोर्गन को ज्यादा मौके नहीं मिले और सिर्फ 16 टेस्ट ही खेल पाए जिसमें उन्होंने 700 रन बनाए।