×

ट्विटर ने घोषित की टी20 विश्व कप के लिए अपनी 'ड्रीम इलेवन'

टीम इंडिया ने साल2016 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को टी20 मैचों में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 15, 2016 11:34 AM IST

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर ने अपनी विश्व कप टी-20 टीम की घोषणा की है। इस टीम की कमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को सौंपी गई है। धौनी के अलावा पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। पिछले 12 महीनों में जो खिलाड़ी ट्विटर पर छाए रहे, उन्हें टीम में जगह मिली है। ड्रीम इलेवन में धौनी के साथ-साथ विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह को चुना गया है। ट्विटर ने एक बयान जारी कर कहा, “ड्रीम टीम में पिछले 12 महीनों में ट्विटर पर छाए रहे खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम में कोई भी कोच नहीं है।” ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

टीम में आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को भी जगह मिली है। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को नागपुर में खेलेगी। टीम इंडिया ने अभी हाल ही में टी20 एशिया कप जीत कर ये साबित कर दिया कि वो टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार है।

TRENDING NOW

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने टी20 मैचों में अपने शानदार का प्रदर्शन को जारी रखा है। टीम इंडिया ने साल2016 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को टी20 मैचों में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। उसके बाद भारतीय दौरे पर आयी श्रीलंकाई टीम को टी20 मैचों में 2-1 से मात दिया सीरीज अपने नाम किया। अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए टीम इंडिया ने एशिया के फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को हराकर एशिया कप टी20 अपने नाम किया।