- क्रिकेट न्यूज़
- News
- World Test Championship 2023 and 2025 Finals host venue confirmed
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और 2025 का फाइनल यहां खेला जाएगा, आईसीसी ने किया कंफर्म
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी पहले स्थान पर है, वहीं दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका तीसरे, भारत चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है.
Published On Sep 21, 2022, 03:19 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2022, 03:19 PM IST
(Photo-ICC Twitter page)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल ओवल में और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा. आईसीसी ने बुधवार को इन दोनों जगहों को लेकर फाइनल मुहर लगा दी. साल 2021 में साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल खेला गया था, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था.
ANNOUNCEMENT 📢
The venues for the #WTC23 and #WTC25 finals are now confirmed!
Details 👇https://t.co/QFjUnuIw3m
— ICC (@ICC) September 21, 2022
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल ओवल में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाएगा. यह मैच जून 2023 में खेला जाएगा. ओवल के मैदान में इससे पहले 2004 और 2017 में आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जा चुका है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी पहले स्थान पर है, वहीं दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया की जीत का अंक प्रतिशत 70 फीसदी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का 60 फीसदी है. दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज होनी है, इस सीरीज से एक टीम का फैसला हो जाएगा. वहीं इस प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम तीसरे, भारत चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है. भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के पास भी अभी टॉप टू में जगह बनाने का मौका है.
लॉर्ड्स में होगा 2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल:
वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा. लॉर्ड्स में आईसीसी के कई बड़े इवेंट्स आयोजित किए जा चुके हैं.