IPL 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना चाहते हैं श्रीसंत

आजीवन बैन हटने के बाद श्रीसंत फिटनेस साबित कर केरल की रणजी टीम में शामिल हो सकते हैं।

Edited By : India.com Staff |Jul 03, 2020, 12:35 PM IST

Published On Jul 03, 2020, 12:35 PM IST

Last UpdatedJul 03, 2020, 12:35 PM IST

भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) को इस साल बड़ी राहत मिली जब केरल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें फिटनेस साबित करने पर रणजी टीम में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद से श्रीसंत के मैदान पर वापस लौटने की संभावना बढ़ गई है। साल 2013 में फिक्सिंग मामले में फंस चुका ये क्रिकेटर अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के सपने देख रहा है।

श्रीसंत का कहना है कि वो टीम इंडिया में अपने कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नेतृत्व में खेलना पसंद करेंगे। क्रिकट्रैकर के साथ इंस्टाग्राम लाइव में उन्होंने कहा, “मैं निश्चित तौर पर अपना नाम आईपीएल-2021 की बोली में रखूंगा। मैं धोनी भाई के नेतृत्व में या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ खेलना भी पसंद करूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीसंत ने कहा, “मुझे जिस भी टीम में चुना जाएगा, मैं उसमें खेलूंगा। लेकिन, एक प्रशंसक के तौर पर मैं मुंबई इंडियंस के साथ खेलना चाहूंगा। इसका कारण सचिन पाजी हैं। मैंने सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए क्रिकेट खेली थी। अगर मुझे मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिलता है तो क्यों नहीं। सचिन पाजी से सीखना मेरे लिए अच्छी बात रहेगी।”

2015 में दिल्ली की विशेष अदालत ने श्रीसंत पर से सभी आरोप हटा दिए थे। 2018 में केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन बैन को भी श्रीसंत के ऊपर से हटा दिया था। हालांकि अदालत की दूसरी पीठ ने बैन बहाल कर दिया था।

इसके बाद श्रीसंत सुप्रीम कोर्ट गए थे और पिछले साल मार्च में अदालत ने उनके आरोपों को माना था लेकिन बीसीसीआई से कहा था कि वो सजा को कम करे। बीसीसीआई ने फिर श्रीसंत पर आजीवन बैन हटा सात साल का बैन लगाया था जो इस साल अगस्त में समाप्त हो रहा है।

Editor's Pick