सलमान के 'चुलबुल पांडेय' का रोल करना चाहते हैं पाक कप्तान सरफराज
पाकिस्तान की टीम इस समय अपने घ्ार पर है।
Published On Aug 23, 2018, 03:23 PM IST
Last UpdatedAug 23, 2018, 03:23 PM IST
Sarfaraz-Ahmed © AFP
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि यदि उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो वो ‘दंबग’ जैसी बॉलीवुड फिल्म में अभिनेता सलमान खान जैसा किरदार निभाना चाहेंगे।
सलमान खान की ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो को दिए इंटरव्यू में सरफराज ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर खुलकर अपनी दिवानगी जाहिर की।
सरफराज ने कैटरीना कैफ को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताया है। वो सलमान खान के बड़े फैन हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे इसपर पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि वो सलमान खान के बड़े फैन हैं।
बकौल सरफराज, ‘ यदि मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला तो मैं दबंग जैसी फिल्म में सलमान खान जैसा किरदार निभाना पसंद करूंगा।’
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। ये जोड़ी सफल रही है। दोनों ने फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘पार्टनर’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में बेहतरीन अभिनय किया है। ये फिल्में सुपरहिट रही हैं।
सलमान खान ने दबंग फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सलमान का नाम चुलबुल पांडेय है।