- Home
- News
- Wouldn’t mind watching in all three formats for India Ravichandran Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi
मैं चाहता हूं कि वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले... वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान
भारतीय दिग्गज ने कहा, पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और में मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सहज होकर खेला.
Published On May 10, 2026, 04:12 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2026, 04:12 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
Ravichandran Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तबाही मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. अब सूर्यवंशी पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान दिया है. भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें.
राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का आगाज करते हुए सूर्यवंशी ने एक निडर खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. वह मौजूदा आईपीएल सत्र में बेहतरीन गेंदबाजों का भी बड़ी आसानी से सामना कर रहे हैं।
मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं: अश्विन
अश्विन ने कहा, वह हर गेंदबाज की धुनाई कर रहा है, मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी और मुझे उसे खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हुए देखने में भी कोई समस्या नहीं होगी, उसे क्रिकेट के मैदान पर उतारो, लोगों को मैच देखने के लिए बुलाओ क्योंकि वह आपका भरपूर मनोरंजन करेगा. उन्होंने कहा, वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, वह क्रिकेट की गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगा रहा है, जिस तरह से वह अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में खेला था उसे देखकर लगता है कि वह एक ‘बॉक्स-ऑफिस’ खिलाड़ी है.
वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अय्यर, कोहली और सूर्या भी पीछे छूटे
हमें उसे बस अपने मन की करने देना चाहिए: अश्विन
अश्विन ने कहा, आपके क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब आप अपने क्रिकेट का पूरी तरह से आनंद ले पाते हैं और वह अभी सिर्फ 15 साल का है, मुझे लगता है कि हमें उसे बस अपने मन की करने देना चाहिए. अश्विन ने 15 साल के इस खिलाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स को उसे अपनी मर्जी से उसी तरह खेलने देना चाहिए जैसा वह अब तक खेलता आया है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और में मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सहज होकर खेला.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. 15 साल के सूर्यवंशी ने 11 मैच में 440 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आया है. वैभव ने यह रन 236.56 की शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.