add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2024: मुझसे शादी करोगी...आरसीबी की युवा प्लेयर को लाइव मैच में मिला प्रपोजल, साथी खिलाड़ियों का रिएक्शन वायरल

Fan proposes shreyanka patil for marriage: मैच की दूसरी पारी में आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान यह नजारा देखने को मिला.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 28, 2024 2:40 PM IST

बेंगलुरु. वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में मंगलवार को आरसीबी और गुजरात जायंट्स की टीम के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया. आरसीबी की इस सीजन की यह लगातार दूसरी जीत है. वहीं इस मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. इस मैच में एक फैन ने आरसीबी की युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल को शादी का प्रपोजल दिया.

इस मैच में आरसीबी की टीम के सामने जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य था, आरसीबी की पारी के सातवें ओवर में कैमरा जब स्टेडियम की तरफ घूमा तो एक फैन के हाथ में प्लेकार्ड नजर आया, जिसमें लिखा था, क्या तुम मुझसे शादी करोगी श्रेयंका. टीवी स्क्रीन पर जैसे ही यह फैन दिखा आरसीबी के डगआउट में बैठे सभी खिलाड़ी हंसने लगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रेयंका ने अब तक किया है निराश

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में श्रेयंका पाटिल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. मगर इस सीजन उन्होंने अब तक निराश किया है. सीजन के पहले मैच में 21 साल की श्रेयंका ने बल्ले से नाबाद 08 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 32 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. वहीं गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने एक ओवर में 13 रन लुटाए.

प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अभी तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है.पहले मैच में यूपी वॉरियर्स को नजदीकी मुकाबले में 2 रन से मात दी तो वही दूसरे मैच में गुजरात की टीम को 8 विकेट से मात देकर टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.