add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2024: श्रेयंका पाटिल ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ा

श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए. वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल का यह बेस्ट स्पेल है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 18, 2024 9:32 AM IST

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में आरसीबी की युवा गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया. श्रेयंका पाटिल ने फाइनल मुकाबले में चार विकेट चटकाए और वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में इतिहास रच दिया. वह वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में बेस्ट स्पेल करने वाली गेंदबाज बन गई.

श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए. वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल का यह बेस्ट स्पेल है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की हीली मैथ्यूज के नाम था. हेली मैथ्यूज ने साल 2023 में वीमेंस प्रीमियर लीग में 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. श्रेयंका पाटिल ने हीली मैथ्यूज को पीछे छोड़ा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

दिल्ली के खिलाफ लीग मैच में भी श्रेयंका ने लिए थे चार विकेट

श्रेयंका पाटिल ने इससे पहले लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट लिए थे, वहीं फाइनल में उन्होंने 12 रन देकर चार विकेट लिए. श्रेयंका पाटिल वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गई हैं.

113 रन पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गयी. दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (44 रन) और कप्तान मेग लैनिंग (23 रन) की मदद से 43 गेंद में बिना विकेट गंवाये 64 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की, लेकिन इसके बाद टीम ने महज 49 रन के अंदर सभी 10 विकेट गंवा दिए. श्रेयंका पाटिल ने चार, सोफी मॉलिन्यू ने तीन और शोभना आशा ने दो विकेट चटकाए.