×

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के बाद सभी पांच टीमों का फुल स्क्वाड, दीप्ति- केर पर पैसों की बरसात

ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को यूपी वारियर्स ने एक करोड़ 90 लाख रूपये में खरीदा जबकि गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रूपये में खरीदा

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 27, 2025 11:42 PM IST

WPL 2026 All five teams full Squad: भारत की स्टार हरफनमौला दीप्ति शर्मा गुरुवार को 2026 महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में (WPL 2026 Auction) सबसे महंगी खिलाड़ी बनी जबकि वनडे विश्व कप स्टार श्री चरणी और लौरा वोल्वार्ट को भी मोटी रकम मिली. यूपी वारियर्स ने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा, अब वह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में स्मृति मंधाना के बाद सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी हैं , मंधाना को उनसे 20 लाख रूपये अधिक मिले थे.

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली न्यूजीलैंड की हरफनमौला एमेलिया केर को तीन करोड़ रूपये में खरीदा. केर 2023 और 2025 में खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थी, वहीं यूपी वारियर्स ने अनुभवी हरफनमौला शिखा पांडे को दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा, जिन्होंने आखिरी बार भारत के लिये 2023 में खेला था. विश्व कप में भारत की खिताबी जीत की सूत्रधारों में रही लेग स्पिनर श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रूपये के उनके बेसप्राइज से कई गुना अधिक एक करोड़ 30 लाख रूपये में खरीदा. विश्व कप उपविजेता साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा. महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के बाद सभी पांच टीमों की पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस

क्रमांक खिलाड़ी भूमिका कीमत स्थिति
1नेट सीवर ब्रंटऑलराउंडर3.50 करोड़रिटेन
2अमेलिया केरऑलराउंडर3.00 करोड़
3हरमनप्रीत कौरऑलराउंडर2.50 करोड़रिटेन
4हीली मैथ्यूजऑलराउंडर1.75 करोड़रिटेन
5अमनजोत कौरऑलराउंडर1.00 करोड़रिटेन
6संजीवन सजनाऑलराउंडर75 लाख
7शबनीम इस्माइलगेंदबाज60 लाख
8जी. कमालिनीबल्लेबाज50 लाखरिटेन
9सैका इशाकगेंदबाज30 लाख
10निकोला कैरीऑलराउंडर30 लाख
11त्रिवेणी वशिष्ठाऑलराउंडर20 लाख
12संस्कृति गुप्ताऑलराउंडर20 लाख
13नल्ला रेड्डीऑलराउंडर10 लाख
14मिली इलिंगबर्थगेंदबाज10 लाख
15पूनम खेमनारऑलराउंडर10 लाख
16राहिला फिरदौसबल्लेबाज10 लाख

यूपी वॉरियर्स

क्रमांक खिलाड़ी भूमिका कीमत स्थिति
1श्वेता सहरावतबल्लेबाज50 लाखरिटेन
2दीप्ति शर्माऑलराउंडर3.20 करोड़RTM
3शिखा पांडेयऑलराउंडर2.80 करोड़
4मैग लेनिंगबल्लेबाज1.90 करोड़
5फीबी लीचफील्डबल्लेबाज1.20 करोड़
6आशा शोभनागेंदबाज1.10 करोड़
7सोफी एक्लेस्टनगेंदबाज85 लाखRTM
8डिएंड्रा डॉटिनऑलराउंडर80 लाख
9किरन नवगिरेबल्लेबाज60 लाखRTM
10प्रतीका रावलबल्लेबाज50 लाख
11क्रांति गौड़गेंदबाज50 लाख
12हरलीन देयोलऑलराउंडर50 लाख
13क्लो ट्राइनऑलराउंडर30 लाख
14शिप्रा गिरीबल्लेबाज10 लाख
15सुमन एल मीनाऑलराउंडर10 लाख
16सिमरन शेखबल्लेबाज10 लाख
17तारा नॉरिसऑलराउंडर10 लाख
18जी त्रिशाऑलराउंडर10 लाख

गुजरात जायंट्स

क्रम खिलाड़ी भूमिका कीमत स्टेटस
1 एश्ले गार्डनर ऑलराउंडर 3.50 करोड़ रिटेन
2 बेथ मूनी बल्लेबाज 2.50 करोड़ रिटेन
3 सोफी डिवाइन बल्लेबाज 2.00 करोड़
4 जॉर्जिया वेयरहम ऑलराउंडर 1.00 करोड़
5 भारती फूलमाली बल्लेबाज 70 लाख
6 काशवी गौतम ऑलराउंडर 65 लाख
7 रेणुका सिंह ठाकुर गेंदबाज 60 लाख
8 किम गार्थ ऑलराउंडर 50 लाख
9 यास्तिका भाटिया विकेटकीपर 50 लाख
10 डेनियल व्हाइट बल्लेबाज 50 लाख
11 अनुष्का शर्मा ऑलराउंडर 45 लाख
12 तनुजा कंवर ऑलराउंडर 45 लाख
13 राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाज 40 लाख
14 आयुष सोनी ऑलराउंडर 30 लाख
15 टिटास साधु गेंदबाज 30 लाख
16 कनिका आहूजा ऑलराउंडर 30 लाख
17 हैप्पी सिंह गेंदबाज 10 लाख
18 शिवानी सिंह बल्लेबाज 10 लाख

आरसीबी

TRENDING NOW

क्रमांक खिलाड़ी भूमिका कीमत स्थिति
1स्मृति मंधानाबल्लेबाज3.50 करोड़रिटेन
2ऋचा घोषबल्लेबाज2.75 करोड़रिटेन
3एलिस पेरीऑलराउंडर2.00 करोड़रिटेन
4लौरेन बेलगेंदबाज90 लाख
5पूजा वस्‍त्राकरऑलराउंडर85 लाख
6अऱुंधति रेड्डीगेंदबाज75 लाख
7ग्रेस हैरिसऑलराउंडर75 लाख
8नाडिन डी क्‍लर्कऑलराउंडर65 लाख
9राधा यादवऑलराउंडर65 लाख
10श्रेयंका पाटिलऑलराउंडर60 लाखरिटेन
11जॉर्जिया वोलबल्लेबाज60 लाख
12दयालन हेमलताऑलराउंडर30 लाख
13लिनसे स्मिथगेंदबाज30 लाख
14प्रेमा रावतऑलराउंडर20 लाख
15गौतमी नाइकऑलराउंडर10 लाख
16प्रथ्योषा कुमारबल्लेबाज10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स

नं. खिलाड़ी भूमिका कीमत स्थिति
1 जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाज 2.20 करोड़ रिटेन
2 शैफाली वर्मा बल्लेबाज 2.20 करोड़ रिटेन
3 एनाबेल सदरलैंड ऑलराउंडर 2.20 करोड़ रिटेन
4 मारिजेन कप्प ऑलराउंडर 2.20 करोड़ रिटेन
5 शिनेल हेनरी ऑलराउंडर 1.30 करोड़
6 श्री चरणी गेंदबाज 1.30 करोड़
7 लौरा वोलवार्ट बल्लेबाज 1.10 करोड़
8 स्‍नेह राणा ऑलराउंडर 50 लाख
9 निकी प्रसाद ऑलराउंडर 50 लाख रिटेन
10 मिन्‍नु मनी ऑलराउंडर 40 लाख
11 तानिया भाटिया विकेटकीपर 30 लाख
12 लिजेल ली बल्लेबाज 30 लाख
13 नंदनी शर्मा ऑलराउंडर 20 लाख
14 दीया यादव बल्लेबाज 10 लाख
15 ममता माडीवाला ऑलराउंडर 10 लाख
16 लूसी हैमिल्‍टन ऑलराउंडर 10 लाख