×

WPL 2026: एलिस पेरी, अनाबेल सदरलैंड और तारा नॉरिस ने नाम वापस लिया, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

डब्ल्यूपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) ने निजी कारणों से लीग के आगामी सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 30, 2025 7:27 PM IST

WPL 2026:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हरफनमौला एलिस पेरी और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की अनाबेल सदरलैंड ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से अपना नाम वापस ले लिया. इन दोनों के अलावा तारा नॉरिस भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की जगह से टूर्नामेंट से हट गई है. इन तीनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है.

डब्ल्यूपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला पेरी के स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर सायली सतघरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल होंगी, जबकि उनकी हमवतन ऑलराउंडर सदरलैंड के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है.

एलिस पेरी- एनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों से नाम वापस लिया

डब्ल्यूपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) ने निजी कारणों से लीग के आगामी सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है. आरसीबी ने पेरी की जगह सायली सतघारे को टीम में शामिल किया है. सतघारे 30 लाख रुपये की आधार कीमत पर आरसीबी में शामिल होंगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया की इस लेग स्पिनर ने पिछले सत्र में यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27 विकेट लिए हैं. किंग 60 लाख रुपये की आधार कीमत पर दिल्ली की टीम में शामिल होंगी.

तारा नॉरिस की जगह चार्ली नॉट को मौका

यूपी वॉरियर्स बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस की जगह भी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है. डब्लयूपीएल के शुरुआती सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली नॉरिस को अगले साल नेपाल में होने वाले महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए अमेरिका की टीम में शामिल किया गया है. डब्ल्यूपीएल ने बताया, नॉट के साथ 10 लाख रुपये की आधार कीमत पर करार किया गया है.

TRENDING NOW

डब्ल्यूपीएल का चौथा सत्र नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा.