This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
MIW VS RCBW WPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है.

MIW VS RCBW WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के ओपनिंग मैच में आरसीबी की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की है. शुक्रवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया. आरसीबी के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य था, आरसीबी की टीम ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल की. आरसीबी की जीत में नदीन डी क्लर्क की अहम भूमिका रही, जिन्होंने ना सिर्फ चार विकेट लिए, बल्कि 44 बॉल में नाबाद 63 रन की पारी खेली. उन्होंने आखिरी ओवर में 18 रन बनाकर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की.
मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
मुंबई इंडियंस टीम:
हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।
MIW VS RCBW WPL 2026: आरसीबी की जीत से शुरुआत, मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया. नदीन डी क्लर्क ने अकेले मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत छीन ली. नदीन डी क्लर्क ने 44 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी खेली. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन बनाने थे, नदीन डी क्लर्क ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिलाई.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: आरसीबी ने की वापसी. 16 ओवर में आरसीबी का स्कोर- 117/5. आरसीबी को जीत के लिए 24 बॉल में 38 रन बनाने हैं.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: आरसीबी की खराब शुरुआत. नौ ओवर में आरसीबी ने 72 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं. स्मृति मंधाना 18 रन की पारी खेलकर आउट हुईं. ग्रेस हैरिस ने 25 रन की पारी खेली. ऋचा घोष सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दयालन हेमलता (07) और राधा यादव (01) भी पवेलियन लौट चुकी हैं.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया 155 रन का टारगेट. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए. सजीवन सजना ने 25 बॉल में 45 रन और निकोला कैरी ने 29 बॉल में 40 रन की पारी खेली. आरसीबी के लिए नदीन डी क्लार्क ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: हरमनप्रीत कौर आउट, मुंबई इंडियंस ने चौथा विकेट गंवाया. हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंद में 20 रन की पारी खेली.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवाया, 10 ओवर में स्कोर- 63/3. 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयंका पाटिल ने जी कमिलिनी को आउट किया. जी कमिलनी 28 बॉल में 32 रन की पारी खेलकर आउट. इससे पहले सातवें ओवर में नेट सीवर ब्रंट (04) को डी क्लार्क ने अपना शिकार बनाया था. हरमनप्रीत कौर का साथ देने अब निकोला केरी मैदान पर उतरी हैं.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस ने पहला विकेट गंवाया. अमेलिया केर चार रन (15 बॉल) की पारी खेलकर आउट. लॉरेन बेल ने दिलाई आरसीबी को पहली सफलता. 05 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर- 21/1.
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: लॉरेन बेल का पहला ओवर रहा मेडन. आरसीबी के लिए शानदार शुरुआत.
Yo Yo Honey Singh in the house… what an entry 😎#TATAWPL, #MIvRCB 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/9yNrlZigBP pic.twitter.com/Ij5YePvKEU
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 9, 2026
Jacqueline Fernandez's special performance sets the stage on fire ahead of #TATAWPL 2026 season opener 🙌🔥#KhelEmotionKa | #MIvRCB | @Asli_Jacqueline pic.twitter.com/D7Yx2fM70o
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
ALL EYES ON THE STAGE ✨🔥@Asli_Jacqueline brings the sparkle, the swagger, and the showstopping energy to the TATA WPL Opening Ceremony.
A glamorous kickoff to a season filled with emotion because YEH KHEL HAI EMOTION KA ❤️✨#TATAWPL, #MIvRCB 👉 LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/X2Up3442jV
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 9, 2026
What a way to kick things off! 🥳
Harnaaz Sandhu sets the tone at the #TATAWPL 2026 opening ceremony, enthralling fans in Navi Mumbai 💃#MIvRCB | #KhelEmotionKa pic.twitter.com/K6atioT4tK
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
MIW VS RCBW WPL 2026 Live: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी.
Presenting the Playing XIs of @mipaltan and @RCBTweets for Match 1⃣ 🙌
Live ▶️ https://t.co/IWU1URl1fr#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvRCB pic.twitter.com/e2Q5dj5DxK
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी. ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी. इस ग्रैंड इवेंट में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं. हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे.
महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के ओपनिंग मैच में पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अब से थोड़ी देर में आमने-सामने होगी. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ.डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है. टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा
