add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2026: रंगारंग कार्यक्रम से होगी चौथे सीजन की शुरुआत, कहां देखें, और किस टीम में कौन से खिलाड़ी

आज से विमन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है. यह इस लीग का चौथा सीजन है. देखें सभी टीमें और लीग से जुड़े अहम सवालों के जवाब.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 9, 2026 7:04 AM IST

विमन प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन आज से शुरू हो रहा है. पांच टीमें एक बार फिर इस प्रतिष्ठित महिला टी20 लीग के खिताब के लिए पसीना बहाएंगी. मुंबई इंडियंस की कोशिश अपना तीसरा खिताब जीतने की होगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स चाहेगी कि वह फाइनल मैच में हार के अपने सिलसिले को खत्म करे. टीम की कप्तानी जैमिमा रोडरिग्स को सौंपी गई है. और टीम को नए कप्तान से काफी उम्मीदें होंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में खिताब जीता था. और इस बार भी स्मृति मंधना की कप्तानी वाली टीम से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी. यूपी वॉरियर्ज की टीम ने इस सीजन में शुरू से काम शुरू किया है. यानी उसने टीम को पूरी नए तरह सिरे से करने का फैसला किया है. कप्तान भी नई हैं. मैग लैनिंग को कमान सौंपने के बाद टीम उम्मीद करेगी कि उसकी किस्मत पलट जाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कहां खेले जाएंगे WPL 2026 के मुकाबले

लीग के मैच इस बार नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेले जाएंगे. इसके लिए भव्य ओपनिंग सेरेमिनी होगी. इस ओपनिंग सेरेमिनी में हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं. तो जानते हैं WPL के चौथे सीजन में और क्या-क्या खास होने वाला है.

विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी कब शुरू होगी?
विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी 9 जनवरी को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी.

विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी कहां देख सकते हैं?
विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी का सीधी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं डिजिटली इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी किस मैदान पर होगी?
विमन प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी नवी मुंबई के डीवाी पाटील स्टेडियम पर होगी.

विमन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले कब खेले जाएंगे?
विमन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले दो वक्त पर होंगे. दोपहर के मुकाबले दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे वहीं शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे.

विमन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले कहां देख पाएंगे?
विमन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले स्टार स्पोर्टस नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं.

महिला महिला प्रीमियर लीग 2026 टीमें

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार, मिल्ली इलिंगवर्थ, एस सजना, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, सैका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, कुमार प्रथ्योषा.

एलिसे पेरी ने निजी कारणों से इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. उनकी जगह सयाली सतघरे को टीम में लिया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स

जैमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, लिजेल ली, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, दीया यादव, निकी प्रसाद, नंदनी शर्मा.

एनाबेल सदरलैंड निजी कारणों से WPL 2026 से हटने का फैसला किया. उनकी जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया गया है.

यूपी वारियर्स

मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, फोएबे लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, जी त्रिशा, सुमन मीना, चार्ली नॉट.

महिला टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर में यूएसए की टीम में चुनी गई है. और इसके बाद तारा नॉरिस ने अपना नाम वापस ले लिया है. वॉरियर्स के स्थान पर चार्ली नॉट को शामिल किया गया है.

गुजरात जायंट्स

ऐश गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, तनुजा कंवर, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी

Tags: