×

WPL Auction 2026: 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें प्लेयर्स लिस्ट, पर्स, कब और कहां होगा प्रसारण ?

ऑक्शन लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड हैं, जिनके लिए 50 स्लॉट है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 27, 2025 1:18 PM IST

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. नई दिल्ली में होने वाले ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से कुल 73 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकेगी. कई बड़े नाम भी ऑक्शन में शामिल है, जिसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और ऑस्ट्रेलिया को कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का नाम शामिल है.

इस लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड हैं, जिनके लिए 50 स्लॉट है. इसके अलावा 66 विदेशी कैप्ड खिलाड़ी और 17 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनके लिए 23 जगह खाली है.

इन स्टार प्लेयर्स पर होगी नजरें

भारतीय

दीप्ति शर्मा (मार्की), क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर (मार्की), हरलीन देओल, उमा छेत्री, एस मेघना, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, यस्तिका भाटिया, अंजलि सरवानी, स्नेह राणा, राधा यादव

ओवरसीज

मेग लैनिंग (मार्की), एलिसा हीली (मार्की), सोफी एक्लेस्टोन (मार्की), अमेलिया केर (मार्की), लॉरा वोल्वार्ड्ट (मार्की), ताहलिया मैकग्राथ, सोफी डिवाइन

सभी टीमों के रिटेन किए प्लेयर्स की लिस्ट, पर्स बैलेंस, स्लॉट

दिल्ली कैपिटल (रिटेन प्लेयर्स, पर्स बैलेंस)

रिटेंशन: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेले सदरलैंड, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद

पर्स बचा हुआ: 5.70 करोड़ रुपए

बचे हुए स्लॉट: 13 (5 विदेशी)

मुंबई इंडियंस (रिटेन प्लेयर्स, पर्स बैलेंस)

रिटेंशन: नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी

पर्स बचा हुआ: 5.75 करोड़ रुपए

बचे हुए स्लॉट: 13 (5 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (रिटेन प्लेयर्स, पर्स बैलेंस)

रिटेंशन: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल

पर्स बचा हुआ: 6.15 करोड़ रुपए, बचे हुए स्लॉट: 14 (6 विदेशी)

यूपी वारियर्स (रिटेन प्लेयर्स, पर्स बैलेंस)

रिटेंशन: श्वेता सेहरावत

पर्स बचा हुए: 14.50 करोड़ रुपए,

बचे हुए स्लॉट: 17 (7 विदेशी)

गुजरात जायंट्स

रिटेंशन: एशले गार्डनर, बेथ मूनी

पर्स बचा हुए: 9.00 करोड़ रुपए

बाकी: 16 (5 विदेशी)

TRENDING NOW

कब और कहां होगा लाइव का प्रसारण ?

WPL ऑक्शन 2026 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं फैंस ऑक्शन की लाइवस्ट्रीमिंग JioHotstar पर भी देख सकते हैं. दोपहर 3.30 बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी.