add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

14-15 जनवरी को WPL में दर्शकों की नो एंट्री, जानें क्यों लिया गया यह फैसला ?

डब्ल्यूपीएल का शेड्यूल पिछले साल 29 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि चुनाव का शेड्यूल 15 दिसंबर को जारी हुआ.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 12, 2026 9:51 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में 14 और 15 जनवरी को लीग स्टेज के दो मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं, यानि दर्शकों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ‘आईएएनएस’ को इसकी जानकारी दी है. दरअसल 14-15 जनवरी को मुंबई की बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) और राज्य में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनएमएमसी) के चुनाव होने हैं, इस वजह से यह फैसला लिया गया है.

चुनावों के कारण अधिकांश सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होने से मतदान के दिन 15 जनवरी और उससे एक दिन पहले 14 जनवरी को भीड़ प्रबंधन करना मुश्किल हो सकता है. बुधवार (14 जनवरी) को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है, जबकि गुरुवार (15 जनवरी) को मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी. ये दोनों मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाने हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि, 16 जनवरी को होने वाले गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति होगी. बीसीसीआई सचिव ने बताया कि ‘मतगणना दिवस’ को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

मैच तय समय पर होंगे: सैकिया

सैकिया ने आईएएनएस को बताया,15 जनवरी को वोटिंग है, इसलिए 14 जनवरी को और वोटिंग वाले दिन, हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या डब्ल्यूपीएल मैच बिना भीड़ के हो सकते हैं,एक बार जब हम इसे फाइनल कर लेंगे,तो हम एक पब्लिक नोटिस जारी करेंगे, मैच तय समय पर होंगे, लेकिन हम अभी भी इस पर बात कर रहे हैं कि क्या स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी होगी, या फिर नहीं. हालांकि, इसमें 16 तारीख शामिल नहीं है क्योंकि चुनाव 15 तारीख को है, मुझे लगता है कि 16 तारीख को काउंटिंग डे होगा, इसलिए हम इस पर विचार नहीं कर रहे हैं.

बता दें कि डब्ल्यूपीएल का शेड्यूल पिछले साल 29 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि चुनाव का शेड्यूल 15 दिसंबर को जारी किया गया था. ऐसा समझा जाता है कि चुनाव की तारीखें फाइनल होने के तुरंत बाद डब्ल्यूपीएल आयोजकों को इसकी जानकारी दी गई थी. फिलहाल 14, 15 और 16 जनवरी को होने वाले मुकाबलों के टिकट ऑफिशियल डब्ल्यूपीएल टिकटिंग पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. 16 जनवरी को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसकी बिक्री जल्द शुरू होने की उम्मीद है.