- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wriddhiman Saha is not insecure from Rishabh Pant’s ascendency
रिषभ पंत के अच्छे प्रदर्शन से मुझमें नहीं आती असुरक्षा की भावना: ऋद्धिमान साहा
पिछले साल रिद्धिमान साहा के चोटिल होने के बाद ही टेस्ट टीम में रिषभ पंत को मौका मिला था।
Published On Mar 13, 2019, 07:47 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2019, 07:47 PM IST
Rishabh Pant Wriddhiman Saha @ AFP
रिषभ पंत मौजूदा समय में भारत की टेस्ट टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। पंत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से ऋद्धिमान साहा जरा भी असुरक्षित नहीं है। वो इस बात में विश्वास नहीं करते कि पंत से उनकी कोई प्रतिस्पर्धा है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
साहा को तकनीकी रूप से बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। वो पिछले साल कंधे की सर्जरी के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिये वापसी की।
साहा की गैर मौजूदगी में पंत ने बल्ले से प्रभावित किया। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाये। साहा से यह पूछे जाने पर कि इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहने और पंत के आने ने क्या उन्हें असुरक्षित बना दिया? तो उन्होंने कहा, ‘‘बिलकुल भी नहीं। मैं असुरक्षित नहीं था। खिलाड़ी होने के नाते हमेशा चोटिल होने का जोखिम बना रहता है। लक्ष्य पूरी तरह फिट होने और शानदार वापसी का है।’’
पढ़ें: ‘मनोवैज्ञानिक समस्यों को ठीक करने के रास्ते में आगे बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया टीम’
साहा ने मुश्ताक अली ट्रॉफी के 11 मैचों में 306 रन बनाये। वो 32 टेस्ट में 30.63 की औसत से तीन शतकों की बदौलत 1164 रन बना चुके हैं। आलोचकों ने संशय जताया है कि पंत की बल्लेबाजी काबिलियत को देखते हुए बंगाल के विकेटकीपर की वापसी मुश्किल होगी लेकिन साहा इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चोट के कारण बाहर था। रिषभ ने अपने मौके का फायदा उठाया और लगातार रन बनाये। अब मेरा लक्ष्य फॉर्म में वापसी करके भारतीय क्रम में वापसी करना है। मेरा लक्ष्य यही है और मैंने पहले भी कहा है और मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि रिषभ से मेरी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’’