add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज: पार्थिव पटेल

ग्रोइन इंजरी से उबर रहे ऋद्धिमान साहा भारतीय टेस्ट स्क्वाड के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 29, 2020 11:56 AM IST

साल 2014 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका के लिए पार्थिव पटेल से लेकर रिषभ पंत तक कई खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन कोई खिलाड़ी इस स्पॉट पर जगह पक्की नहीं कर सका। हालांकि पटेल का मानना है कि ऋद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम से बातचीत में पटेल ने कहा, “मैंने हमेशा ये कहा है कि साहा टेस्ट क्रिकेट में आपका सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज है। अगर वो फिट है तो उसकी किसी और खिलाड़ी से तुलना नहीं की जा सकी है। जब तक वो खेल रहा है, उसे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपिंग करनी चाहिए। चाहे घर पर हो या विदेश में, साहा ही आपका खिलाड़ी है, अगर वो फिट है तो।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टेस्ट स्क्वाड के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए साहा फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं है। बंगाल का ये विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल के दौरान हुई ग्रोइन इंजरी से उबर रहा है। और टेस्ट स्क्वाड में रिषभ पंत को उनके बैकअप के तौर पर रखा गया है। अगर साहा समय पर फिट नहीं होते हैं तो पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ओपनिंग करें पृथ्वी शॉ: मांजरेकर

गौरतलब है कि पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे या टी20, किसी स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम ने केएल राहुल को सीमित ओवर फॉर्मेट का स्थाई विकेटकीपर बल्लेबाज मान लिया है।

TRENDING NOW

राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में मौका देने पर पटेल ने कहा, “ये कड़ा फैसला है, केएल की विकेटकीपिंग शानदार है, इस पर कोई शक नहीं है। टेस्ट क्रिकेट एकदम अलग तरह का खेल है।”

उन्होंने कहा, “आपको पहले चार दिवसीय खेलों में कीपिंग करने के से शुरुआत करनी होगी। ये आसान नहीं होता। मैं केएल को तीनों फॉर्मेट में मौका देने से पहले काफी सोच विचार करूंगा। लेकिन वनडे, टी20 में, निश्चित तौर पर केएल।”