add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेल सकते हैं रिद्धिमान साहा, कोच ने दिए संकेत

साहा ने हाल में चोट से उबरकर न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की थी हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहींं मिली थी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 3, 2020 9:26 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में नहीं खिलाने को लेकर खूब हो हल्ला हुआ. उनकी जगह 2 मैचों की सीरीज में युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को मौका दिया गया लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके. भारतीय टीम को 0-2 से सीरीज में हार झेलनी पड़ी. लेकिन इस समय साहा की घरेलू टीम बंगाल रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेल रही है और कर्नाटक के खिलाफ उसका पलड़ा भारी है.

आक्रामक रवैए पर आलोचना झेल रहे कोहली के कोच ने कहा- कभी सीमा पार नहीं की

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बंगाल के कोच अरुण लाल ने संकेत दिए हैं कि अगर उनकी टीम रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचती है तो टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया जाएगा.

बंगाल को सेमीफाइनल में पर कर्नाटक के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में साहा पर रिषभ पंत का प्राथमिकता दी थी. भारत ने यह सीरीज 0-2 से गंवाई.

TRENDING NOW

विराट कोहली शानदार खिलाड़ी, एक खराब सीरीज को उसके खिलाफ इस्तेमाल ना करें : प्रसाद

टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद साहा और मोहम्मद शमी उपलब्ध रहेंगे लेकिन तेज गेंदबाज शमी के रणजी फाइनल में खेलने की संभावना नहीं है. बंगाल के कोच अरुण लाल ने पीटीआई से कहा, ‘वे दोनों बड़े खिलाड़ी है. हम उन्हें अपनी टीम में चाहेंगे.’