इंडिया ए टीम में चयन से साहा की वापसी, रिषभ पंत वनडे टीम में शामिल

इंडिया ए टीम इस दौरे में पांच वनडे और तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी।

Edited By : Press Trust of India |May 14, 2019, 09:23 PM IST

Published On May 14, 2019, 09:23 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 09:23 PM IST

Wridhiman Saha @ PTI

विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को वेस्टइंडीज के 11 जुलाई से शुरू होने वाले दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है जबकि रिषभ पंत सीमित ओवरों की सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

इंडिया ए टीम इस दौरे में पांच वनडे और तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: करोड़ों के खिलाड़ी और बदली हुई जर्सी भी नहीं बदल पाए राजस्‍थान के भाग्‍य

34 वर्षीय साहा एक समय भारत के नंबर एक विकेटकीपर थे लेकिन कंधे की चोट के कारण वह लगभग एक साल तक बाहर रहे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में कंधे का ऑपरेशन करवाया था और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से वापसी की और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पांच मैचों में खेले।

इस बीच पंत ने टेस्ट टीम में खुद को स्थापित कर दिया और ऐसे में साहा को चयनकर्ताओं के सामने खुद को साबित करना होगा।

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच 24 जुलाई से शुरू होंगे। इससे पहले 11 जुलाई से पांच एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। यह दौरा भारत की सीनियर टीम के टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे से पहले आयोजित किया जा रहा है।

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को एकदिवसीय और चार दिवसीय दोनों टीमों में चुना गया है। शॉ और अग्रवाल के वेस्टइंडीज सीरीज में टेस्ट टीम में भी चुने जाने की संभावना है।

श्रेयस अय्यर चार दिवसीय मैचों में जबकि एकदिवसीय में मनीष पांडे इंडिया ए की अगुवाई करेंगे।

पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंड प्रदर्शन से आकाश टाइगर्स को मिली जीत

टेस्ट क्रिकेट में नियमित तौर पर खेलने वाले आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज उमेश यादव को इंडिया ए टीम में नहीं चुना गया है क्योंकि उनके काउंटी क्रिकेट में खेलने की संभावना है।

चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही श्रीलंका ए के खिलाफ 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भी टीमों का चयन किया है। झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन दो चार दिवसीय मैचों में टीम की कमान संभालेंगे जबकि गुजरात के प्रियांक पांचाल छह जून से होने वाले पांच एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं :

श्रीलंका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम : इशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, रिकी भुई, शुभमन गिल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, तुषार देशपांडे, संदीप वारियर, इशान पोरेल, प्रशांत चोपड़ा

श्रीलंका ए के पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम : प्रियांक पांचाल (कप्तान), एआर ईश्वरन, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, केएस भरत (विकेटकीपर), राहुल चाहर, जयंत यादव, ए सरवटे, संदीप वारियर, अंकित राजपूत, इशान पोरेल।

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम : मनीष पांडे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, खलील अहमद, अवेश खान।

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पहले दो चार दिवसीय मैचों के लिए एक इंडिया ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांक पांचाल, एआर ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, शिवम दुबे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), के गौतम, एस नदीम, मयंक मारकंडे, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान।

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, मयंक मारकंडे, के गौतम, एस नदीम, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान।

Editor's Pick