This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऋद्धिमान साहा ने बीसीसीआई की समिति को बताया WhatsApp पर धमकी देने वाले पत्रकार का नाम
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने बीसीसीआई द्वारा बनाई तीन सदस्यीय समिति के सामने उस पत्रकार के नाम का खुलासा किया जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी थी।
Written by India.com Staff
Last Published on - March 5, 2022 8:03 PM IST

भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने उन्हें कथित तौर पर ‘धमकी’ देने वाले पत्रकार का बीसीसीआई (BCCI) द्वारा इस मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति को बता दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने शनिवार को कहा कि उन्होंने समिति के साथ सभी जरूरी जानकादी दे दी है।
37 साल के सालाना कॉन्ट्रेक्ट क्रिकेटर साहा ने पिछले महीने एक पत्रकार के संदेशों का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया था, जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था।
रवि शास्त्री (Ravi Shastri), पार्थिव पटेल (Parthiv Patel), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) जैसे पूर्व खिलाड़ियों के उस पत्रकार की आलोचना में शामिल होने के बाद ये मुद्दा बढ़ गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बाद में इस मुद्दे की तह तक जाने का फैसला किया और इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। जिसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla), कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) और शीर्ष परिषद के सदस्य प्रभातेज भाटिया (Prabhatej Bhatia) शामिल हैं।
साहा ने रिपोर्ट्स ने कहा, “मैंने समिति को वो सब कुछ बता दिया है जो मुझे पता है। सारी जानकारी मैंने उनके साथ साझा की है। मैं अभी आपको ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। बीसीसीआई ने मुझे बैठक के बारे में बाहर कुछ भी नहीं बोलने के लिए कहा है क्योंकि वे आपके सभी सवालों का जवाब देंगे।”
साहा ने समिति के सामने पत्रकार के नाम का खुलासा कर दिया है हालांकि क्रिकेटर ने पहले कहा था कि वो नाम का खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि इससे पत्रकार के करियर को नुकसान पहुंच सकता है।
TRENDING NOW
उन्होंने ट्वीट किया था, “मैं आहत और दुखी था। मैंने सोचा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मैं नहीं चाहता था कि कोई भी इस तरह की बदमाशी से गुजरे। मैंने फैसला किया कि मैं बाहर जाऊंगा और लोगों की नजरों में चैट का पर्दाफाश करूंगा, लेकिन उसका नाम नहीं।”
उन्होंने कहा, “मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है कि मैं किसी का करियर खत्म करने की हद तक किसी को नुकसान पहुंचाऊ। इसलिए मानवता के आधार पर उनके परिवार को देखते हुए, मैं फिलहाल नाम उजागर नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर ऐसी कोई पुनरावृत्ति होती है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।”
