add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मैनचेस्‍टर में हुई विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी

इस साल फरवरी में साहा के चोट का स्कैन किया गया था जिसमें उनके कंधे में चोट लगने की बात पता चली थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - August 1, 2018 10:22 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबसज रिद्धिमान साहा की कंधे की सर्जरी आज यहां मैनचेस्टर में बीसीसीआई चिकित्सीय टीम की देखरेख में कराई गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/netherlands-vs-nepal-1st-odi-netherlands-beat-nepal-by-55-runs-731306″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने साहा की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाकर कहा, ‘रिद्धिमान के तेजी से उबरने की कामना करते हैं। मैनचेस्टर में आज बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम की देखरेख में कंधे की सर्जरी करायी गई।’

उन अटकलों के बाद साहा की सर्जरी कराई गई जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सही नहीं होने से इस टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के कंधे में समस्या बढ़ गई थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या का खुलासा नहीं किया था।

गौरतलब है कि इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए रिद्धिमान साहा की जगह दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया हैैै।