• Home
  • News
  • WT20 WC Australia women beat Srilanka women by 10 Wickets

WT20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में इंट्री तय

आस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट पर 112 रन पर रोक दिया. जवाब में आस्ट्रेलिया ने 15 . 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

Edited By : Press Trust of India |Feb 17, 2023, 10:25 AM IST

Published On Feb 17, 2023, 10:25 AM IST

Last UpdatedFeb 17, 2023, 10:25 AM IST

AUSW VS SLW

AUSW VS SLW (Photo-ICC)

बेथ मूनी और एलिसा हीली के नाबाद अर्धशतकों की मदद से गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में श्रीलंका को दस विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में लगभग प्रवेश कर लिया.

मध्यम तेज गेंदबाज मेगान शट ने 24 रन देकर चार विकेट लिये जिसकी मदद से आस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट पर 112 रन पर रोक दिया. जवाब में आस्ट्रेलिया ने 15 . 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । हीली और मूनी ने 113 रन की नाबाद साझेदारी की ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मूनी 53 गेंद में सात चौकों की मदद से 56 और हीली 43 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रही ।

अब आस्ट्रेलिया तीनों मैच जीतकर ग्रुप वन में शीर्ष पर है जबकि श्रीलंका तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है । आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी ।

श्रीलंका के लिये हर्षिता समरविक्रमा (34) और कप्तान चामारी अटापट्टू (16) ने 29 गेंद में 30 रन की साझेदारी की । समरविक्रमा ने 40 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में तीन चौके लगाये । उन्होंने विश्मी गुणरत्ने (24) के साथ 39 रन जोड़े । एलिसा हीली ने समरविक्रमा को ग्रेस हैरिस की गेंद पर स्टम्प आउट किया. इसके बाद श्रीलंका के विकेट लगातार गिरते रहे.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick