WTC 2021 Final में क्‍या होगा फॉलोऑन नियम ? आईसीसी ने दिया स्‍पष्‍टीकरण

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर आईसीसी धीरे-धीरे नियमों को लेकर स्‍पष्‍टीकरण दे रहा है.

Edited By : India.com Staff |Jun 07, 2021, 10:59 AM IST

Published On Jun 07, 2021, 10:59 AM IST

Last UpdatedJun 07, 2021, 10:59 AM IST

भारत और न्‍यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final 2021) के फाइनल को लेकर आईसीसी की तरफ से फॉलोऑन नियमों (Follow on Rule) में स्‍पष्‍टीकरण दिया गया. मैच में एक दिन का रिजर्व-डे रखा गया है. जिसे देखते हुए आईसीसी ने यह साफ कर दिया है कि बारिश के चलते एक दिन का खेल खराब होने की स्थिति में भी फॉलोऑन का नियम पहले जैसा ही रहेगा. क्रिकबज वेबसाइट ने आईसीसी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

आईसीसी नियमों के मुताबिक अगर पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को विरोधियों पर 200 या इससे अधिक रनों की बढ़त मिलती है तो वो सामने वाली टीम को फॉलोऑन पर खिला सकती है. अगर मैच में दिनों की संख्‍या कम होती है तो इसी के अनुसार फॉलोऑन (Follow on Rule) में बढ़त के रनों की संख्‍या भी कम कर दी जाती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नियमों के मुताबिक तीन से चार दिनों के मैच में आईसीसी 150 रनों की बढ़त को फॉलोऑन के लिए मान्‍य करार देती है. इसी तरह दो दिन के मैच में 100 व एक दिन के मैच में 75 रनों को बढ़त के लिए मान्‍य करार दिया जाता है.

भारत और न्‍यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का (World Test Championship Final) फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है. जैसे-जैसे इस मैच की तारीख पास आ रही है. आईसीसी भी नियमों को लेकर स्‍पष्‍टीकरण दे रही है. आईसीसी रिजर्व डे के इस्‍तेमाल और प्‍लेइंग कंडीशन पर स्थिति स्‍पष्‍ट कर चुकी है.

Editor's Pick