×

विराट कोहली की RCB के रंगरूट का जलवा, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर बदला WTC का गणित

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 323 रन के बड़े अंतर से हराया. सोमवार 22 दिसंबर को खत्म हुए मैच को जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के सामने 462 रन का लक्ष्य था लेकिन इसके...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 22, 2025 10:34 AM IST

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 323 रन के बड़े अंतर से हराया. सोमवार 22 दिसंबर को खत्म हुए मैच को जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के सामने 462 रन का लक्ष्य था लेकिन इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी. माउंट माउनगॉनुई के बे-ओवल में खेले गए इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई.

तेज गेंदबाज जैकब डफी ने पांच विकेट लिए. डफी को इसी महीने हुई आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने तीन विकेट लिए.

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने रोस्टन चेज की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे टेस्ट में हराया. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड के पक्ष में रही.

इस जीत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड ने 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. उसके अब 28 अंक और 77.77 % पीसीटी है. न्यूजीलैंड की जीत ने साउथ अफ्रीका को पीछे कर दिया है.

वहीं वेस्टइंडीज की टीम बात करें तो वह अब भी अंक-तालिका में सबसे नीचे है. उसका पीसीटी 4.16% का है. और अब उसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उसके टॉप 2 में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकिंगटीममैचजीतेहारेड्रॉअंकपीसीटीपेनाल्टी
1ऑस्ट्रेलिया6600721000
2न्यूजीलैंड32002877.770
3साउथ अफ्रीका43103675.000
4श्रीलंका21011667.660
5पाकिस्तान21101250.000
6भारत94415248.150
7इंग्लैंड82512627.082
8बांग्लादेश2011416.670
9वेस्टइंडीज807144.160

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में कैरेबियन टीम ने आठ टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से सात में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. और एक मैच ड्रॉ रहा है.

ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पहले नंबर पर है. कंगारू टीम ने एशेज 2025-26 के तीसरे मैच में इंग्लैंड को 82 रन से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चरण में छह मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. उसके 72 अंक और 100 पीसीटी है. इंग्लैंड की टीम 7वें स्थान पर है. इंग्लैंड इस चक्र में 8 में से सिर्फ दो टेस्ट मैच जीत सका है.

TRENDING NOW

भारत अब 48.15 प्रतिशत जीत के साथ छठे स्थान पर है. दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने 9 में से चार मैच जीते हैं.