add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WTC POINTS TABLE: सिडनी में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम, कहां है भारत

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चरण में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. कंगारू टीम अब चोटी पर और मजबूती से विराजमान है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 8, 2026 10:01 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस चक्र में सिर्फ एक ही मैच हारा है. देखते हैं गुरुवार 8 जनवरी को खत्म हुए सीरीज के इस पांचवें और आखिरी मैच के नतीजे के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल कैसी नजर आती है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी चोटी पर है. इस एशेजी सीरीज में उसे सिर्फ एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. मेलबर्न में उसे इंग्लैंड ने हराया था. इसके अलावा उनसे बाकी के चारों मैच अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत जीत के साथ सबसे आगे है. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में तीन मैच खेले हैं. इनमें से दो में उसने जीत हासिल की है. वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है. मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम ने चार मैचों में से तीन में जीते हैं. एक मैच में उसे हार मिली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉप तीन में शामिल इन टीमों में अगर आप भारत को तलाश रहे होंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको निराशा हुई होगी. टीम इंडिया अभी चोटी की तीन नहीं बल्कि पांच में भी नहीं है. चौथे नंबर पर श्रीलंका, पांचवें पर पाकिस्तान का नंबर आता है. और इसके बाद आती है भारतीय टीम. भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में छठे स्थान पर है. भारत ने 9 मैच खेले हैं और चार में उसे जीत मिली है. चार ही मैच वह हारा है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

ऐसे में भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में जगह बना पाना जरा मुश्किल नजर आ रहा है. भारत को अभी श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो विदेशी टेस्ट मैचों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल (WTC POINTS TABLE UPDATED)

क्रमटीममैचजीतेहारेड्रॉअंक कटेपॉइंट्सप्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2न्यूजीलैंड320102877.78
3साउथ अफ्रीका431003675.00
4श्रीलंका210101666.67
5पाकिस्तान211001250.00
6भारत944105248.15
7इंग्लैंड1036123831.67
8बांग्लादेश20110416.67
9वेस्टइंडीज8071044.17