×

WTC POINTS TABLE: पाकिस्तान से भी नीचे खिसका भारत, साउथ अफ्रीका से हारकर बड़ा नुकसान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा नुकसान हुआ है. भारत अब पाकिस्तान से भी नीचे खिसक गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 2:02 PM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रन के बड़े अंतर से मिली हार का भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. यह टेस्ट क्रिकट में भारत की सबसे बड़ी हार है इससे उसे आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-27 में काफी नुकसान हुआ है. टीम इंडिया अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है. बुधवार को मिली इस हार के बाद भारत काफी मुश्किल में है. और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद काफी कम है.

गौतन गंभीर की कोचिंग वाली टीम टीम ने अभी तक सिर्फ चार मैच जीते हैं. चार हारे हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. यह इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत का घरेलू धरती पर पहला वाइट वॉश है.

साउथ अफ्रीका अभी दूसरे पायदान पर है. साउथ अफ्रीका के 36 अंक हैं. उसने चार मैच ही खेले हैं. वह सिर्फ एक ही मैच हारी है. उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है.

TRENDING NOW

ICC World Test Championship 2025-27 Points Table

टीममैचजीतहारड्रॉअंकपॉइंट पर्सेंटेज
ऑस्ट्रेलिया440048100.00
साउथ अफ्रीका43103675.00
श्रीलंका21011666.67
पाकिस्तान21101250.00
भारत 94415248.15
इंग्लैंड62312636.11
बांग्लादेश2011416.67
वेस्टइंडीज505000.00
न्यूजीलैंड000000

Tags: