Tim Southee बोले- Rishabh Pant का कैच छोड़कर लगा WTC का खिताब हाथ से गया

WTC फाइनल में टिम साउदी ने रिषभ पंत का आसान सा कैच टपका दिया था. उन्हें लगा वह कैच नहीं खिताब हाथ से छूट गया.

Edited By : India.com Staff |Jul 01, 2021, 03:20 PM IST

Published On Jul 01, 2021, 03:20 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2021, 03:20 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिनशिप फाइनल (WTC Final 2021) के छठे और आखिरी दिन टीम इंडिया मुश्किल में फंसी थीं और इस मौके पर भारत को 5वां झटका लग सकता था. लेकिन स्लिप में खड़े टिम साउदी (Tim Southee) ने रिषभ पंत (Rishabh Pant) का एक आसान सा कैच टपका दिया. साउदी न कहा कि उस कैच को छोड़ते ही मुझे लगा, जैसे मुझसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब छिटक गया है. पंत उस समय मात्र 5 रन बनाकर खेल रहे थे.

हालांकि साउदी को यह कैच ज्यादा महंगा नहीं पड़ा और उनकी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर यह मैच और पहला WTC खिताब अपने नाम कर लिया. टिम साउदी हाल ही में न्यूजीलैंड के फेमस पोडकास्ट प्रोग्राम मैट एंड हैनरी शो में इंटरव्यू के लिए आए. इस दौरान उनसे पंत के इस ड्रॉप कैच पर सवाल पूछा गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में साउदी ने कहा, ‘अगर मैं यह कहूंगा कि वह कैच छोड़कर मेरे दिमाग में कुछ नहीं आया तो मैं झूठ बोल रहा होऊंगा. क्योंकि जिस प्रकार का पंत का बल्लेबाजी करने का स्टाइल है. वह 4 से 5 ओवर में ही खेल का पासा बदल सकते हैं.’

32 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैच मे हमारी स्थिति मजबूत थी और काइल जैमीसन की गेंद पर वह कैच छोड़ने के बाद मेरे मन में ख्याल आया जैसे यह खिताब हाथ से गया. लेकिन मुझे जल्दी ही इन बुरे विचारों को छोड़ना था क्योंकि अगला ओवर मुझे ही फेंकना था. हां लेकिन जब पंत आउट हुए तो मुझे बड़ा ही सुकून महसूस हुआ.’

इस पारी में पंत 41 रन बनाकर आउट हुए थे. उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 139 रन का लक्ष्य तय कर पाई थी, जिसे रॉस टेलर और केन विलियमसन की जोड़ी ने मिलकर बखूबी हासिल कर लिया.

साउदी ने कहा, ‘कैच छोड़ना किसी भी खिलाड़ी को बहुत बुरा लगता है. आपको लगता है कि अपनी वजह से आप अपने साथी खिलाड़ियों का मनोबल गिरा रहे हैं.’

Editor's Pick