- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wtc final virat kohli rohit sharma ravi shastri ajinkya rahane will enter into team bio bubble on may 24th 4673018
एक साथ बायो बबल में इंट्री करेंगे कोहली, रोहित, रहाणे; इस तारीख को स्क्वाड से जुड़ेंगे ऋद्धिमान साहा
कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा के साथ कोच रवि शास्त्री 24 मई को बबल में इंट्री करेंगे।
Published On May 18, 2021, 04:34 PM IST
Last UpdatedMay 18, 2021, 04:34 PM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल खेलने के लिए यूके रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों मुंबई में बायो बबल में क्वारेंटीन करेंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) 24 मई को बबल में इंट्री करेंगे।
बीसीसीआई (BCCI) के शेड्यूल के मुताबिक टीम इंग्लैंड जान से पहले मुंबई में 2 हफ्तों तक सख्त क्वारेंटीन में रहेगी जो कि 19 मई से शुरू होगा। लेकिन कोहली, रोहित, रहाणे और शास्त्री को 24 मई तक बबल में शामिल होने की इजाजत मिली है चूंकि वो मुंबई में ही रहते हैं।
बोर्ड ने मुंबई से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बबल में लाने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया है।
बबल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कि बीसीसीआई ने पुरुष और महिला, दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले तीन कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। इसके अलावा यूके रवाना होने से पहले मुंबई में दो हफ्ते के क्वारेंटीन के दौरान भी खिलाड़ियों की कोविड जांच होगी।
क्वारेंटीन के दूसरे हफ्ते में बायो बबल में इंट्री करेंगे साहा
हाल ही में कोरोना वायरस से उभरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) क्वारेंटीन के दूसरे हफ्ते के दौरान बबल में इंट्री करेंगे। साहा के साथ रिषभ पंत (Rishabh Pant) भी दूसरे हफ्ते में बायो बबल में इंट्री कर सकेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दौरान दिल्ली में होने वाले मैच से पहले साहा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ये खिलाड़ी आइसोलेशन में चला गया था। साहा पिछले दो हफ्तों से क्वारेंटीन में थे, जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें मुंबई आने से पहले कोलकाता में अपने परिवार से मिलने की इजाजत दे दी है।
साउथम्पटन में 10 दिन का अनिवार्य क्वारेंटीन
मुंबई में क्वारेंटीन खत्म करने के बाद पुरुष टीम 2 जून को सीधे साउथेम्प्टन जाएगी जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-22 जून के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाना है।
भारतीय टेस्ट टीम फाइनल मैच से पहले साउथम्पटन स्टेडियम के परिसर में बने हिल्टन होटल में 10 दिन के क्वारेंटीन करेंगे। ईसीबी ने भारतीय खिलाड़ियों को इस दौरान ट्रेनिंग करने की इजाजत दी है।