- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wtc points table 2021 23 pakistan drops in points table after series loss against australia 5302929
WTC points table 2021-23: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार के बाद अंकतालिका में नीचे गिरा पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया टीम ने लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान को 115 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती
Published On Mar 25, 2022, 05:45 PM IST
Last UpdatedMar 25, 2022, 05:45 PM IST
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद विजेता कंगारू टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-21 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत की है. जबकि 0-1 से मिली हार की वजह से मेजबान पाकिस्तान चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया टीम ने लाहौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को 115 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती. इसी के साथ पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों में जीत दर्ज कर 75 के जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है.
दूसरी ओर पाकिस्तान की 2021-23 के टेस्ट चैंपियनशिप सीजन में ये दूसरी हार थी. पाक टीम ने अब तक खेली तीन टेस्ट सीरीज में तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं. 52.38 के जीत प्रतिशत के साथ पाकिस्तान भारत (58.33) के बाद चौथे नंबर पर आ गई है.
इस बीच 60 के जीत प्रतिशत वाली दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर कब्जा बना लिया है. वहीं श्रीलंका (50) पांचवें, न्यूजीलैंड (38.88) छठे, बांग्लादेश (25) सातवें, वेस्टइंडीज (25) आठवें और इंग्लैंड (13.63) नौवें स्थान पर है.